फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   पर्यटन सर्किट से बढ़ेगा रोजगार: डा. धन सिंह

पर्यटन सर्किट से बढ़ेगा रोजगार: डा. धन सिंह

Fri, 21 Dec 2018 10:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 21 Dec 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन सर्किट से बढ़ेगा रोजगार: डा. धन सिंह
पौड़ी। प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने जनपद के पर्यटन सर्किट को 50 लाख रुपए दिए जाने की घोषणा की है। डा. रावत ने कहा कि जनपद पौड़ी के श्रीनगर-खिर्सू-पौड़ी को पर्यटन सर्किट के रुप में विकसित किया जाएगा। सर्किट में सिद्घपीठ देवलगढ़ को भी जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यटन सर्किट से पहाड़ में रोजगार के कई अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री ने खिर्सू में अधिकारियों व ग्रामीणों की बैठक ली। इस मौके पर डा. रावत ने कहा कि जनपद पौड़ी के पर्यटन सर्किट से श्रीनगर झील, खिर्सू पार्क, कंडोलिया पार्क देवलगढ़ सिद्घपीठ को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़कों को सुगम बनाने और होमस्टे आदि सुविधाओं को विकसित किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों एवं ग्रामीणों से सुझाव भी मांगे। डा. रावत ने पर्यटकों की इच्छाओं को केंद्रित करते हुए क्षेत्र में ही मौजूद संसाधनों का ही सदुपयोग पर जोर दिया। कहा कि बर्ड वाचिंग, हिमालय दर्शन, ट्रैकिंग, पार्क विकसित होंगे। प्रभारी जिला पर्यटन अधिकारी खुशाल सिंह नेगी ने जनपद में पर्यटन की दिशा में किए जा रहे कार्यों की संपूर्ण रुपरेखा मंत्री के सामने रखी। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, डीएफओ गढ़वाल लक्ष्मण सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष भाजपा श्रीनगर जितेंद्र रावत, एसडीएम श्रीनगर माया दत्त जोशी, प्रधान शिव सिंह, निर्मल कुमार शाह, डा. सुरेश चंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed