{"_id":"5be5b836bdec22693b024203","slug":"51541781558-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल नालियों से सतपुलीवासी परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल नालियों से सतपुलीवासी परेशान
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतपुली। फरवरी 2014 में सरकार द्वारा ग्राम पंचायत सतपुली सैंण और सतपुली मल्ली को मिलाकार 04 वार्ड के रूप में नगर पंचायत सतपुली का गठन किया गया, लेकिन चार साल बाद भी समस्या हल नहीं हुई है।
नगर पंचायत सतपुली की कुल आबादी 4226 है। यहां कुल 2721 मतदाता हैं और चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 06 और सभी चार वार्ड में सभासद पद के लिए 14 प्रत्याशी मैैदान में हैं। सभी चार वार्डों में संकरे रास्ते, खस्ताहाल नालियां और फैली गंदगी लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। नगर पंचायत सतपुली के वार्ड नंबर 01 विकास मोहल्ला में रास्ते बेहद संकरे हैं और नालियां नहीं होने के कारण कई जगहों पर रास्तों में बहता घरों का पानी प्रमुख समस्या है।
वार्ड नंबर 02 और 03 में कस्बे का मुख्य बाजार का दायां भाग सेंट पॉल हॉस्पिटल वार्ड दो और बांया भाग बस अड्डा वार्ड तीन है। दोनों वार्डों में बरसात के समय पानी की सही निकासी की व्यवस्था न होने से घरों एवं दुकानों में पानी घुस जाना आम है। बस अड्डे से लेकर मुख्य बाजार, एनएच 534 और पेट्रोल पंप वाली सड़क पर जाम रोजमर्रा की बात है। वार्ड नंबर 04 मल्ली सतपुली में मुख्य समस्या पेयजल संकट है। सतपुली बाजार से पांच किलोमीटर दूर स्थित 40 वर्ष पूर्व बनी पेयजल योजना खस्ताहाल है। साथ ही गांव में रास्ते और नालियों का न होना भी एक प्रमुख समस्या है। लोग लगातार समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं होने के कारण लोगों में रोष है।