{"_id":"5bbf8744bdec224ffc3c91d3","slug":"51539278660-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार में अब जल्द संचालित होगा केंद्रीय विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार में अब जल्द संचालित होगा केंद्रीय विद्यालय
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। पूर्व सैनिकों के वर्षों के संघर्ष के बाद अब कोटद्वार में शीघ्र केंद्रीय विद्यालय का संचालन किया जाएगा। राजस्व विभाग ने भाबर के झंडीचौड़ पश्चिमी में केंद्रीय विद्यालय के नाम पर आठ एकड़ भूमि दर्ज करा दी है। अब अपने बच्चों को केंद्रीय विद्यालय में पढ़ाने का अभिभावकों का सपना सकार हो सकेगा। जमीन विद्यालय के नाम होते ही केंद्रीय विद्यालय संगठन और शिक्षा विभाग सक्रिय हो गए हैं।
कोटद्वार-भाबर के करीब 70 फीसदी परिवार पूर्व सैनिकों के हैं। यहां प्राइवेट स्कूलों की मनमानी से तंग आकर वर्षों से पूर्व सैनिक कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना करने की मांग कर रहे हैं। पहले काशीरामपुर तल्ला में केंद्रीय विद्यालय के भूमि चयनित की गई, लेकिन वहां बात नहीं बन पाई। इसके बाद मामला लटकता चला गया। अंत में भाबर क्षेत्र के पश्चिमी झंडीचौड़ में केंद्रीय विद्यालय के लिए आठ एकड़ राजस्व की जमीन देखी गई। इसमें केंद्रीय विद्यालय संगठन की मंजूरी के बाद राजस्व विभाग ने विद्यालय के नाम आठ एकड़ जमीन दर्ज कर दी है।
.
झंडीचौड़ में भवन बनने तक सरकारी भवन में चलेगा विद्यालय
भूमि का दाखिला चढ़ने के बाद झंडीचौड़ में भवन के निर्माण होने तक केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से जिलाधिकारी पौड़ी को सरकारी भवन उपलब्ध कराने का पत्र भेजा गया है। इसके बाद डीएम ने खंड शिक्षा अधिकारी दुगड्डा कार्यालय को भवन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग भवन की तलाश में जुट गया है। बीईओ कार्यालय ने कोटद्वार-भाबर क्षेत्र के सभी स्कूलों और राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार को महाविद्यालय से सटे छात्रावास भवन को केंद्रीय विद्यालय संचालन के लिए दिए जाने का पत्र भेजा है।
विज्ञापन
क्या कहते हैं अधिकारी
जिलाधिकारी पौड़ी द्वारा केंद्रीय विद्यालय के संचालन के लिए सात कमरों का सरकारी भवन तलाशने के निर्देश आए हैं। विद्यालय के लिए राजकीय महाविद्यालय का बंद छात्रावास सुझाया गया है। इसके साथ ही जिलाधिकारी को पूर्वी झंडीचौड़ स्थित केंद्रीय विद्यालय के नाम हुई भूमि की खाता खतौनी भी भेजी जा रही है। शीघ्र कोटद्वार में केंद्रीय विद्यालय के लिए भवन तलाश लिया जाएगा।
-लखपतराज खुगशाल, बीईओ कोटद्वार