{"_id":"5b40f2134f1c1bbd248b4f58","slug":"51530982931-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन महोत्सव के तहत किया विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन महोत्सव के तहत किया विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण
Updated Sat, 07 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार/धुमाकोट। भूमि संरक्षण वन प्रभाग मटियाली रेंज ने वन महोत्सव के तहत प्राथमिक विद्यालय मटियाली में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। पौधरोपण कर संरक्षण का संकल्प लिया गया। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने पर भी जोर दिया गया।
विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या सविता बिष्ट, रेंज अधिकारी आरपी पंत ने एक पौधा संयुक्त रूप से रोपकर किया। इसके उपरांत हुई गोष्ठी में रेंज अधिकारी आरपी पंत ने विभागीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाध्यापिका सविता बिष्ट ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध बनाने के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने जरूरी है। सभी से वनों की सुरक्षा के लिए सहयोग की अपील की गई। पौधरोपण में शिक्षिका ज्योत्सना रावत, वन परिवार से शिवलाल थपलियाल, तीरथ सिंह रौतेला, राधा बल्लभ उनियाल, गोकुल गुसांई, वन दरोगा बिन्नी रौतेला, भीम बहादुर, अंशिका, दिव्यांशी, अंकुश रावत, पवन दीप मनवीर सिंह, सचिन कुमार, प्रियांशु आदि छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। वहीं धुमाकोट में वन महोत्सव सप्ताह के तहत धुमाकोट रेंज और भूमि संरक्षण वन प्रभाग रामनगर की ओर से बांज और आंवला के 50 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान कसाना ललित पटवाल और समाजसेवी बीरेंद्र पटवाल ने किया। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार पंत, वन दरोगा आलमसिंह, वन आरक्षी मोहनचंद्र जोशी आदि मौजूद रहे। उधर, जीआईसी चैलूसैण में वन महोत्सव मनाते हुए छात्रों, अध्यापकों और वन कर्मचारियों ने विद्यालय परिसर में देवदार, बांज आदि के पौधे रोपे। वन क्षेत्राधिकारी दिवाकर कुकरेती, राजे सिंह नेगी, उम्मेद सिंह, बलवंत सिंह, किशोर डोबरियाल, देवेंद्र कुमार रावत, संग्राम सिंह रावत, सरोजनी रावत, जगवीर नेगी आदि इस मौके पर मौजूद रहे।
स्वयंसेवियों ने किया पौध रोपण
कोटद्वार। आर्य कन्या इंटर कालेज के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने वन महोत्सव के तहत विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधरोपण किया। साथ ही स्वच्छता अभियान चला वाटिका की सफाई भी की।
विज्ञापन
पौध रोपण कार्यक्रम का शुभारंभ एनएसएस के गढ़वाल मंडल कार्यक्रम समन्वयक पुष्कर सिंह नेगी, खंड शिक्षा अधिकारी दुगड्डा सुषमा दास व विद्यालय के प्रधानाचार्या रेनू नेगी ने गुलाब और वैगनवोलिया का पौधा रोपकर किया। इस मौके पर स्वयं सेवी छात्राओं ने गुलाब, गुडहल, चमेली, सदाबहार, एगजोरा, मालती, मोरपंखी का पौधे रोपे। साथ ही उनकी सुरक्षा एवं संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान नए शिक्षण सत्र में प्रवेश लेने वाली छात्राओं ने एनएसएस स्वयंसेवी के रूप में अपना नामांकन कराते हुए समाज और राष्ट्र निर्माण की प्रतिज्ञा ली। मौके पर दर्शनी रावत, कीर्ति भट्ट, कार्यालय सहायक राजेंद्र उनियाल, राकेश सिंह नेगी, दमयंती नेगी आदि मौजूद रहे।