फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   सेवानिवृति के बाद पूर्व सैनिकों जैसी सुविधाएं दे सरकार

सेवानिवृति के बाद पूर्व सैनिकों जैसी सुविधाएं दे सरकार

Thu, 17 May 2018 10:40 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
सेवानिवृति के बाद पूर्व सैनिकों जैसी सुविधाएं दे सरकार
कोटद्वार। असम राइफल्स पूर्व सैनिक संगठन की यहां हुई बैठक में केंद्र सरकार से पूर्व सैनिकों जैसी सुविधाएं देने की मांग की गई। कोटद्वार के हरिसिंगपुर में आयोजित असम राइफल्स पूर्व सैनिक संगठन की बैठक की अध्यक्षता पूर्व कमांडेंट आरएस नेगी ने की। उन्होंने पूर्व सैनिकों की समस्याओं और सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि असम राइफल्स की गणना अर्द्ध सैनिक बल में होती है, जिसका 183 साल पुराना इतिहास है। सेवाकाल के दौरान तो असम राइफल्स के जवानों को सेना जैसी सुविधाएं मिलती हैं, लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद वे सुविधाओं के लिए तरस जाते हैं। बैठक में एकजुट होकर अपने हक-हकूक के लिए संघर्ष करने की बात कही गई। कहा कि अधिक से अधिक पूर्व सैनिक अपना पंजीकरण संगठन में कराएं। बैठक का संचालन मोहन सिंह बिष्ट ने किया। बैठक में अशोक सिंह, सुभाष कुकरेती, पूरण कलूड़ा, एमएस नेगी, गोविंद बुड़ाकोटी आदि ने विचार रखे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed