फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   खोह नदी में खनन के खिलाफ तहसील में गरजे ग्रामीण, प्रदर्शन-COORDINATION

खोह नदी में खनन के खिलाफ तहसील में गरजे ग्रामीण, प्रदर्शन-COORDINATION

Fri, 20 Apr 2018 10:56 PM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खोह नदी में खनन के खिलाफ तहसील में गरजे ग्रामीण, प्रदर्शन-COORDINATION
कोटद्वार। खोह नदी में भारी मशीनों से चैनलाइजेशन के नाम पर हो रहे खनन के विरोध में ग्रामीणों ने शुक्रवार को एसडीएम दफ्तर पहुंचकर वहां काम कर रहे तहसीलदार सीएस रावत को करीब एक घंटे तक बंधक बना दिया।
विज्ञापन

सनेह और काशीरामपुर तल्ला के ग्रामीणों ने लोनिवि के गेस्ट हाउस से तहसील मुख्यालय तक रैली निकाली। तहसील में रैली जनसभा में बदल गई। सभा में कांग्रेस की प्रदेश सचिव कृष्णा बहुगुणा ने कहा कि नदियों के चैनलाइजेशन और रिवर ट्रेनिंग पालिसी के नाम पर भारी मशीनों से नदियों में खनन किया जा रहा है, जिससे बरसात में बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है। वक्ताओं ने कहा कि खनन के मानक पूरी तरह से दरकिनार कर दिए गए हैं। मशीनों से जहां एक ओर नदी के तटबंध तोड़ दिए गए हैं, वहीं शीशम के पौधे उखाड़कर गड्ढों में दबा दिए गए हैं। पोकलैंड और जेसीबी मशीनों द्वारा मोटर पुलों के पिल्लरों की जड़ तक खोद दी गई है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में ब्लॉक प्रमुख सुरेश असवाल, रंजना रावत, अंजू पुंडीर, विजेश्वरी झिंकवाण, सुधा असवाल, कुसुम असवाल, प्रीति, सरला रावत, सूरज कांति डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, सुनीता बिष्ट, कमला शाह, शोभा गोयल, सरला रावत, प्रदीप नेगी, दान सिंह, अनिल कुमार, विमलेश नेगी, कुसुम नेगी, पातीराम ध्यानी, महानंद ध्यानी व विजय नारायण सिंह समेत कई लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंबा में बीएसएनएल कर्मियों को बनाया बंधक
खराब संचार सेवा पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
चंबा (टिहरी)। खाड़ी क्षेत्र में एक माह से संचार सेवा ठप होने से शुक्रवार को ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बीएसएनएल दफ्तर पहुंचकर सभी कर्मचारियों को तीन घंटे तक बंधक बना दिया।

खाड़ी क्षेत्र में भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) की फोन सेवा पिछले एक माह से खराब पड़ी है। विभागीय अधिकारियों को अवगत कराए जाने के बावजूद फोन सेवा सुचारु नहीं होने पर शुक्रवार को उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने निगम दफ्तर पर पहुंचकर सभी कर्मचारियों को करीब तीन घंटे तक बंधक बना दिया। निगम के अधिकारियों ने टेलीफोन एक्सचेंज की खराब बैटरी को शीघ्र बदलकर संचार सेवा दुरुस्त करने का आश्वासन देकर कर्मचारियों को बंधन से मुक्त कराया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य अनिल भंडारी, राजपाल सिंह गुसाईं, सुरजीत रौतेला, शिवराज मियां, राजेंद्र सिंह और सुनील रौतेला आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed