{"_id":"5aa957684f1c1ba6768b5868","slug":"51521047400-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व उपनिरीक्षकों का तहसील में धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व उपनिरीक्षकों का तहसील में धरना-प्रदर्शन
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण, प्रशिक्षु राजस्व उपनिरीक्षकों के परीक्षा परिणाम घोषित कर नियुक्ति करने और नायब तहसीलदारों के पदों पर डीपीसी करने की तीन सूत्री मांगों के निराकरण के लिए पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ का धरना-प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी रहा। कोटद्वार में राजस्व कर्मचारी संघ के आंदोलन को विभिन्न संगठनों ने समर्थन दिया।
गत 10 मार्च से कलमबंद हड़ताल पर चल रहे राजस्व कर्मचारियों ने बुधवार को भी कोटद्वार तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। राजस्व कर्मियों ने राजस्व परिषद पर उनकी जायज मांगों की अनदेखी का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों में जिला कोषाध्यक्ष प्रताप सिंह, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य अनिल कुमार कुकरेती, देवकीनंदन नौटियाल, तहसील इकाई सचिव मनोहर नेगी, कैलाश विडालिया, राकेश डबराल, पुष्कर सिंह चौहान, सुरेंद्र चौधरी, अब्दुल हमीद, प्रमोद पुंडीर, चित्र सिंह रावत, बालम सिंह और दीपक नेगी आदि शामिल रहे।