{"_id":"5a3a9c964f1c1b4e718ba5d0","slug":"51513790614-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसजीआरआर बैजरों के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसजीआरआर बैजरों के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
Updated Wed, 20 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैजरो। श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल बैजरो के वार्षिकोत्सव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
बुुधवार को विद्यालय प्रांगण में आयोजित वार्षिकोत्सव का पूर्व ब्लाक प्रमुख मेहरबान सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय ब्लाक का एकमात्र सीबीएसई पाठ्यक्रम का विद्यालय है। इस विद्यालय से बच्चों का चहुंमुखी विकास हो रहा है। इसके लिए विद्यालय प्रबंधन प्रशंसा का पात्र हैै।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई। इसके बाद बच्चों ने गढ़वाली गीत ता छुमा ता छुमा.., ए छैला बिलोरा त्वेथैई टिहरी घुमोलु..., राधा तेरी चुनरी... आदि गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। नन्हे मुन्हे बच्चों ने भी शानदार प्रस्तुति ने सबका मन मोहा।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश बिष्ट, दरिया बैजरों के प्रधान अरविंद सिंह, प्रधान अनीता देवी, दीनदयाल बिष्ट, गब्बर सिंह रावत, विजय सिंह रावत, दीनदयाल बिष्ट व सुंदरी देवी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन उषा बौड़ाई ने किया।
विज्ञापन
-फोटो