{"_id":"59b56d2c4f1c1bef7f8b5aa7","slug":"51505062188-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीईएल छात्रवृति परीक्षा में सचिन और किरन कुमार रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीईएल छात्रवृति परीक्षा में सचिन और किरन कुमार रहे अव्वल
Updated Sun, 10 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स सामुदायिक विकास समिति की ओर से राजकीय इंटर कालेज में छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में कक्षा छह के सचिन रावत और कक्षा नौ के किरन कुमार प्रथम रहे।
रविवार को राजकीय इंटर कालेज कोटद्वार में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बीईएल कोटद्वार के अपर महाप्रबंधक डीके गुप्ता ने छात्रवृत्ति परीक्षा में अव्वल प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया। कक्षा छह और नौ के छात्र-छात्राओं की परीक्षा में कक्षा छह में जीआईसी कोटद्वार के सचिन रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी विद्यालय के कृष्णा भाटिया ने द्वितीय और जीजीआईसी कोटद्वार की छात्रा ईशा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शिवानी, दुर्गेश, सागर, लक्की, साहिल, हर्ष कुमार और अनुज को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
नौवीं कक्षा में राजकीय इंटर कालेज सुखरौ कोटद्वार के छात्र किरन कुमार ने पहला, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सत्तीचौड़ के छात्र अभिषेक नेगी ने दूसरा और जीआईसी सुखरौ के रितिक धस्माना ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रितिक कुमार, आशीष गुसाईं, प्रणव कुमार, मंतशा, सिमरन जखमोला, प्रियंका तोमर और प्रियंका कैंथोला को सांत्वना पुस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को क्रमश 1800, 1500 और 1200 रुपये, जबकि सात छात्रों को 200 रुपये प्रति सांत्वना पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष विनोद खंतवाल, प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह रावत, अनिल कुमार नवानी, सोहन रावत, विमल जुयाल, प्रदीप नेगी, देवेंद्र द्विवेदी, खलील अहमद, कुलदीप रावत, सत्यवीर सिंह, शिशुपाल नेगी, इंद्रमोहन सिंह रावत, निर्मल नवानी व बाशवानंद खंडूड़ी आदि मौजूद रहे।
-फोटो