{"_id":"5978cab84f1c1bc0768b46d7","slug":"51501088440-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं से भड़के लोगों ने तहसील में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं से भड़के लोगों ने तहसील में किया प्रदर्शन
Updated Wed, 26 Jul 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार से डाक्टरों के तबादले के बाद बदहाल हुई स्वास्थ्य सेवाओं से नाराज सामाजिक संगठनों ने तहसील में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने डाक्टरों की शीघ्र तैनाती की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
शुक्रवार को गढ़वाल सभा कोटद्वार और पुलिस पेंशनर्स कल्याण समिति के पदाधिकारी तहसील में पहुंचे। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कोटद्वार अस्पताल में रिक्त चल रहे चिकित्सकों के पदों को तत्काल भरने की मांग की। इस अवसर पर गढ़वाल सभा के अध्यक्ष योगंबर सिंह रावत ने स्वास्थ्य विभाग पर क्षेत्रीय जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कहा कि बिना किसी रिलीवर के अस्पताल के मुख्य डाक्टरों का तबादला कर स्वास्थ्य विभाग ने लोगों का जीवन संकट में डाल दिया है। चिकित्सक का तबादला करने वाले अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जानी चाहिए। उन्होंने तत्काल अस्पताल में डाक्टरों की तैनाती किए जाने की मांग की।
पुलिस पेंशनर्स कल्याण समिति के अध्यक्ष गोविंद डंडरियाल ने नेताओं पर अस्पताल को राजनीतिक का अखाड़ा बनाने का आरोप लगाया। चेताया कि शीघ्र अस्पताल में डाक्टरों की तैनाती नहीं की गई तो क्षेत्र के सभी संगठनों को साथ लेकर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर विकास देवरानी, राकेश नैथानी, केशर सिंह चौहान, अमर चंद्र आर्य, वीरेंद्र कुमार, धर्मानंद खंतवाल, विजेंद्र सिंह तोमर, सैन सिंह रावत, हुकुम सिंह पटवाल व मस्तान सिंह चौहान आदि मौजूद थे।
-फोटो