फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   51 projects selected for self-employment

स्वरोजगार के लिए 51 प्रोजेक्ट चयनित

Fri, 18 Dec 2020 11:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
51 projects selected for self-employment
कोटद्वार तहसील के सभागार में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत आवेदकों के साक्षात्कार लेती जि? - फोटो : KOTDWAR
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना (एमएसवाई) के लिए शुक्रवार को हुए साक्षात्कार में 51 प्रोजेक्ट चयनित किए गए, जिसमें 3.03 करोड़ का पूंजी निवेश प्रस्तावित किया गया है। योजना के तहत 139 लोगों को स्वरोजगार मिलेगा। योजना के तहत सेवा क्षेत्र, व्यवसाय क्षेत्र व विनिर्माण क्षेत्र में उद्यमों के लिए 10 से 25 लाख रुपये का ऋण बैंक से मिलेगा, जिसमें प्रोजेक्ट मूल्य का 20 फीसदी अनुदान प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन

तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी ने लाभार्थियों के साक्षात्कार लिए। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक मृत्युंजय सिंह ने बताया कि चयनित प्रोजेक्ट में जनरल स्टोर, मुर्गी पालन, बकरी पालन, रेडीमेट गारमेंट स्टोर, रेस्टोरेंट, मशरूम उत्पादन, गाय पालन शामिल हैं। जिला स्तरीय टास्क फोर्स कमेटी में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक हरीश कंडारी, पंजाब नेशनल बैंक के डीसीओ कुणाल संजय मेहता, एसबीआई के मुख्य प्रबंधक सुशांत गोयल, पशु चिकित्साधिकारी डा. बीएस गुप्ता, राजकीय पॉलीटेक्निक कालेज हल्दूखात के प्रवक्ता आशीष गुसाईं, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के सहायक विकास अधिकारी राजभारती कृषाली शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed