{"_id":"58a33b234f1c1b5733d85b61","slug":"5-students-of-nit-uttarakhand-bpcl-placement","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनआईटी उत्तराखंड के 5 छात्रों का बीपीसीएल में प्लेसमेंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनआईटी उत्तराखंड के 5 छात्रों का बीपीसीएल में प्लेसमेंट
ब्यूरो/अमर उजाला कोटद्वार
Updated Tue, 14 Feb 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) उत्तराखंड के 5 छात्रों को भारत पैट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) में 14-14 लाख रुपये का पैकेज मिला है। अभी तक देश-विदेश की नामी कंपनियां 100 छात्रों को आफर दे चुकी है।
विज्ञापन
इसी माह बीपीसीएल के ऑफिस दिल्ली में साक्षात्कार संपन्न हुआ था, जिसमें देश के चार तकनीकी संस्थानों आईआईटी जोधपुर व मंडी और एनआईटी हमीरपुर और उत्तराखंड के छात्र सम्मिलित हुए। इसमें एनआईटी उत्तराखंड के 5 छात्रों ने पैकेज हासिल करने में सफलता पाई है। बीटेक आठवें सेमेस्टर के छात्र वरुण कुश व दिवेश डंग (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग), मनोरत्न सिंह व शेखर पालीवाल (मैकेनिकल इंजीनियरिंग) और प्रशांत अग्रवाल (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग) को बीपीसीएल ने चयनित कर लिया है। उक्त छात्र अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद जून माह में कंपनी में रिपोर्टिंग करेंगे। वरुण, दिवेश व शेखर ने बताया कि एनआईटी उत्तराखंड में अन्य एनआईटी की अपेक्षा बेहतर शैक्षणिक माहौल है। अस्थायी कैंपस होने के बावजूद यहां लाइब्रेरी व प्रयोगशाला बेहतर हैं। इस का फायदा प्लेसमेंट में मिलता है।
विज्ञापन
संस्थान के कुलसचिव कर्नल सुखपाल सिंह ने बताया कि गत वर्ष की अपेक्षा इस बार ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट में सुधार आया है। कैंपस प्लेसमेंट के साथ ही कंपनियों के ऑफिस में साक्षात्कार करवाया जा रहा है।
विज्ञापन