{"_id":"5cc49157bdec2207073c3bf2","slug":"41556386135-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृह परीक्षा में दीक्षित, रोहन, सोनालिका, सलोनी, अंबिका रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह परीक्षा में दीक्षित, रोहन, सोनालिका, सलोनी, अंबिका रहे प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुमाकोट। जनता इंटर कालेज चैड़ चैनपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में विद्यालय की गृह परीक्षाओं में सबसे अच्छे अंक लाने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। महाकाली फाउंडेशन चैनपुर की ओर से मेधावियों को नकद धनराशि भी पुरस्कार स्वरूप प्रदान की गई। इस दौरान छह से 11 तक की कक्षा में दीक्षित, रोहन, सोनालिका, सलोनी, अंबिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य धनपाल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में विद्यालय की कक्षा छह से 11 तक कुल 15 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि सभी छात्र-छात्राएं अगर कड़ी मेहनत व ध्यान लगाकर पढ़ाई करें तो उन्हें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। गृह परीक्षा में कक्षा छह में दीक्षित, चंचल, दीपांश, कक्षा सात में रोहन, भारती, शिवानी, कक्षा आठ में सोनालिका, हृदयेश, अजय, कक्षा नौ में सलोनी, कंचन, निशा और कक्षा 11 में अंबिका, अंजू, निकिता ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन मेधावी छात्र-छात्राओं को महाकाली फाउंडेशन के अध्यक्ष संतोष गुसाईं ने पुरस्कार दिए।
इस अवसर शिक्षक चंद्रपाल सोनी, गीतारानी, सुमेर गुसाईं, जितेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, ठाकुर सिंह, मनोज सिंह व अभिभावक राजेंद्र सिंह, गौरव कंडारी, लक्ष्मी देवी, संगीता देवी व सुरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।