{"_id":"5adf67f44f1c1b042e8b537e","slug":"41524590580-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस से टकराई कार, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय राजमार्ग पर बस से टकराई कार, चार घायल
Updated Tue, 24 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। राष्ट्रीय राजमार्ग पर नजीबाबाद-कोटद्वार के बीच सड़क दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए। यूपी पुलिस ने घायलों को राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती कराया।
मिली जानकारी के अनुसार पोखड़ा ब्लाक के संगलाकोटी के पास नखोली गांव निवासी प्रदीप कुमार (35) अपने पत्नी पूजा (32) और बेटा प्रिंस (06) के साथ कार से दिल्ली से गांव शादी में शामिल होने के लिए आ रहे थे। कार को चालक ललित जोशी (40) चला रहा था। मार्ग पर नजीबाबाद से कोटद्वार की ओर आते हुए जाफराबाद के पास रोडवेज की बस को ओवरटेक करने के चक्कर में सामने से आ रही दूसरी बस से कार की आमने सामने की टक्कर हो गई। राह में चल रहे लोगों ने नजदीक जाफराबाद पुलिस चौकी पर दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी दुर्घटना स्थल की ओर दौड़े और उन्होंने लोगों की मदद से किसी प्रकार घायलों को कार से बाहर निकाला और कोटद्वार अस्पताल पहुंचाया।