{"_id":"5ac8fe374f1c1b9a618b5ed8","slug":"41523121719-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई:एएसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई:एएसपी
Updated Sat, 07 Apr 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार/सतपुली। रुद्रप्रयाग जिले के अगस्त्यमुनि में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाओं को देखते हुए जिला पुलिस कोटद्वार और सतपुली में अलर्ट हो गई है। शनिवार को दोनों नगरों में पुलिस अधिकारियों ने सभी समुदायों के लोगों की बैठक लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। कहा कि अराजकता फैलाने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कोटद्वार कोतवाली में एएसपी डा. हरीश वर्मा ने कहा कि लोगों को सोशल मीडिया पर गलत और अफवाहों से बचना चाहिए। कोतवाल उत्तम सिंह जिमिवाल ने कहा कि यदि कोई ऐसी घटना आपके आसपास घटित होती है तो उसकी सूचना तुंरत पुलिस को सुचना दें। बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल, नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, शहनाज शमशी, विनय भाटिया, जगमोहन भारद्वाज, शशिकांत, विनोद सिंह, शेर सिंह नेगी, राजीव प्रजापति, करुणा देवी आदि मौजूद रहे।
सतपुली थाने में हुई शांति बैठक में प्रभारी थानाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह राणा ने कहा कि 10 अप्रैल को भारत बंद एवं 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के मौके पर भी सभी लोग शांति व्यवस्था बनाने में प्रशासन का सहयोग करें। अराजकता फैलाने वालों पर पुलिस कड़ी नजर बनाए हुए हैं। बैठक में नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजन रौतेला, व्यापार मंडल अध्यक्ष थामेश्वर कुकरेती, जगदंबा डंगवाल, देवेंद्र गौड़, मोहम्मद आलम, मोहम्मद जाहिद, शरीफ अहमद, पंकज वर्मा, कुसुम खंतवाल, इंदू जुयाल आदि मौजूद थे।