फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   बीईजी रुड़की बना गढ़वाल कप का चैंपियन

बीईजी रुड़की बना गढ़वाल कप का चैंपियन

Sun, 07 Jan 2018 10:39 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
बीईजी रुड़की बना गढ़वाल कप का चैंपियन
कोटद्वार। स्व. शशिधर भट्ट स्मृति राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता गढ़वाल कप बीईजी रुड़की के नाम रही। रुड़की ने गढ़वाल रेजीमेंट को एक गोल से पराजित पर गढ़वाल कप चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। बीईजी रुड़की के खिलाड़ी केपी कुबोई को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। विजेता टीम को प्रदेश के वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने 51 हजार रुपये का चेक और विनर ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को लैंसडौन विधायक दिलीप रावत ने 31 हजार रुपये का चेक और रनर ट्राफी प्रदान की।
विज्ञापन

रविवार को राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम कोटद्वार में आयोजित गढ़वाल कप का फाइनल मैच बीईजी रुड़की और गढ़वाल रेजीमेंट लैंसडौन के बीच खेला गया। मैच शुरू होते ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल और कांटे की टक्कर ने दर्शकों को फुटबाल के रोमांच से रोमांचित किया। पहले हाफ के 20वें मिनट में बीईजी रुड़की के स्ट्राइकर सतपाल सिंह ने बाईं ओर से साथी द्वारा दिए गए पास पर बेहतरीन पावर किक लेकर गोल मार दिया। इसके बाद गढ़वाल राइफल्स ने भी गोल मारने के प्रयास किए, लेकिन रुड़की के गोलकीपर कंवलजीत ने बेहतरीन गोलकीपिंग कर लैंसडौन के मनसूबों पर पानी फेर दिया। दूसरे हाफ में भी गढ़वाल राइफल्स ने मैच में बराबरी के बहुत प्रयास किए, लेकिन रुड़की रक्षा पंक्ति के खिलाड़ियों ने उन्हें छूट नहीं दी। इसके कारण गढ़वाल रेजीमेंट अंतिम समय तक गोल नहीं कर पाई और बीईजी रुड़की प्रतियोगिता का चैंपियन बन गया।
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण समारोह में केपी कुबोई को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार के रूप में 51 सौ रुपये और ट्राफी प्रदान की गई। अरुण नेगी बेस्ट प्ले मेकर, कंवलजीत सिंह को बेस्ट गोलकीपर, बादल रावत को बेस्ट डिफेंडर, नवनी कुमार को बेस्ट मिड फिल्डर और शुभम रावम को बेस्ट स्ट्राइकर का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुमन कोटनाला, नगर पालिका की निवर्तमान अध्यक्ष रश्मि राणा, भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, हंस फाउंडेशन के समन्वयक सत्यपाल सिंह नेगी, जगमोहन सिंह नेगी, अरुण भट्ट, सुनील रावत, गुड्डू चौहान व गुरुवचन सिंह आदि मौजूद थे।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed