{"_id":"5a4fb2d14f1c1b3d198b5127","slug":"41515172561-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्री-बोर्ड और गृह परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों की गुणवता पर उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री-बोर्ड और गृह परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों की गुणवता पर उठाए सवाल
Updated Fri, 05 Jan 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिए राजकीय शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य शिक्षा अधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने छात्र-छात्राओं की प्री-बोर्ड और गृह परीक्षाओं के लिए उपलब्ध प्रश्नपत्रों की गुणवत्ता में सुधार करने की मांग की।
संघ के जिला मंत्री मनमोहन सिंह चौहान की अगुवाई में सीईओ से मिले शिक्षकों ने प्री-बोर्ड और गृह परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों की गुणवत्ता और त्रुटियों पर सवाल उठाते हुए इसमें सुधार की मांग की। कहा कि प्रश्नपत्रों के निर्माण की जिम्मेदारी केवल एक ही विद्यालय को न देकर जिले के योग्य और अनुभवी शिक्षकों को देनी चाहिए, जिससे शिक्षा व्यवस्था में सुधार हो सके। उन्होंने रसमा विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के वेतन और अवशेष देयकों के भुगतान के लिए शासन स्तर से कार्रवाई की मांग की। सीईओ ने प्रतिनिधिमंडल को समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल में अब्बल सिंह रावत, विजेंद्र बिष्ट, राजेंद्र भंडारी, रविंद्र रावत, रतन सिंह बिष्ट, जगदीश जोशी, अतुल कुकरेती और बलवीर सिंह रावत आदि मौजूद रहे।