{"_id":"5a4915884f1c1bc5758bc2dd","slug":"41514739080-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़वाली नाटिका रामी बौराणी ने बटोरी तालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़वाली नाटिका रामी बौराणी ने बटोरी तालियां
Updated Sun, 31 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर/कोटद्वार। भाबर के उच्च प्राथमिक विद्यालय सिगड्डी में आयोजित वार्षिकोत्सव में बच्चों ने विभिन्न लोकनृत्यों की रंगारंग प्रस्तुतियां देकर सभी दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा आयोजित गढ़वाली नाटिका ‘रामी बौराणी’ विशेष आकर्षण का केंद्र रही।
लोकमणीपुर की ग्राम प्रधान पूनम मेहरा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य बीना मित्तल ने किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने राधा तेरी चुनरी.., सायोनारा-सायोनारा.., मेरी गाजणा.., चैत की चैत्वाली.., रंगीलो मारो ढोलना आदि गीतों पर प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय की उमंग और सुयश पत्रिका का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि किशनपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र भारद्वाज, धर्मेंद्र नेगी, दिनेश चंद्र बलोधी, भारत भूषण शाह, राजेंद्र पाल, महेश चंद्र सती व सुनील प्रभा मौजूद रहे।
-फोटो