{"_id":"5983501f4f1c1bb52e8b45bf","slug":"41501777951-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश से अप्राकृतिक कृत्य के आरोपी को पौड़ी जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश से अप्राकृतिक कृत्य के आरोपी को पौड़ी जेल भेजा
Updated Thu, 03 Aug 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
सतपुली/लैंसडौन/जयहरीखाल/पौड़ी। सतपुली में गोवंश के साथ अप्राकृतिक कृत्य के आरोपी शाह आलम (23) पुत्र बरकत अली निवासी नजीबाबाद जिला बिजनौर को थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को जिला चिकित्सालय पौड़ी में मेडिकल कराने के बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी लैंसडौन पुनीत कुमार की अदालत में पेश किया। वहां से अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में पौड़ी जेल भेज दिया है। उधर, सतपुली में बुधवार को गोवंश के साथ किए गए अप्राकृतिक कृत्य की घटना के विरोध में बृहस्पतिवार को गूमखाल बाजार बंद रहा। सतपुली की घटना का लैंसडौन के लोगों ने भी विरोध किया। सतपुली में स्थानीय लोगों के साथ हिंदू संगठनों ने एसएसपी के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनके तबादले की मांग की।
बृहस्पतिवार को जब अप्राकृतिक कृत्य के आरोपी शाह आलम को लैंसडौन की अदालत में पेशी के लिए लाया गया तो वहां लोगों का जमघट लग गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में पौड़ी जेल भेजने के आदेश दिए गए। इससे पूर्व सतपुली पुलिस ने उसका पौड़ी जिला चिकित्सालय में मेडिकल कराया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और हिंदू संगठनों के आह्वान पर दूसरे दिन बृहस्पतिवार को सतपुली बाजार बंद रहा।
हिंदू संगठनों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पौड़ी के एसएसपी के तबादले की मांग को लेकर बृहस्पतिवार से राधाकृष्ण मंदिर के समक्ष अनिश्चितकालीन बंद और क्रमिक अनशन की घोषणा की। हिंदू संगठनों की ओर से मुख्यमंत्री और संगठन के उच्चाधिकारियों को भेजे गए ज्ञापन में स्थानीय लोगों के साथ एसएसपी समेत पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई अभद्रता की शिकायत की। नारेबाजी के बाद तहसील परिसर में पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम सोहन सिंह सैनी को ज्ञापन सौंपा। इसमें एसएसपी एवं थाने के सभी कर्मियों का तबादला करने व गत नौ जुलाई को हुए बवाल में दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग की। पहले दिन क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में पूर्व प्रधान जगदंबा डंगवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष थामेश्वर कुकरेती, कुसुम खंतवाल, इंदु जुयाल, मंजू रावत, सुनील डंडरियाल, विनोद धस्माना, मनीष सुंद्रियाल, अमित पोखरियाल, हेमंत बिष्ट आदि शामिल थे।
विज्ञापन
उधर, कस्बे में शांति व्यवस्था के मद्देनजर भारी पुलिस बल के साथ ही चार प्लाटून पीएसी तैनात कर दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक हरीश वर्मा, सीओ जेआर जोशी, लैंसडौन कोतवाल एमपी पुर्वाल कस्बे में ही डेरा डाले हुए हैं। उधर, सतपुली की घटना के बाद एसएसपी जगतराम जोशी ने जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी अतिरिक्त सतर्कता बरतने और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वहीं, बृहस्पतिवार को पौड़ी में लोअर बाजार बंद करवाने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर पौड़ी प्रमोद उनियाल ने बताया कि बाजार बंद करवाने की सूचना अफवाह निकली। उधर बृहस्पतिवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत और भाजपा मंडल महामंत्री दिगंबर सिंह रावत के नेतृत्व में व्यापारी और भाजपा कार्यकर्ता गूमखाल बाजार में एकत्र हुए। उन्होंने सतपुली की घटना के विरोध में नारेबाजी के साथ चैलूसैंण तिराहे तक जुलूस निकाला और जमकर प्रदर्शन किया। उन्होंने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शनकारियों ने सतपुली में गोवंश के साथ अप्राकृतिक कृत्य की घटना की निंदा की। प्रदर्शन में भाजपा मंडल महामंत्री दिगंबर सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य गूमखाल जयपाल सिंह, नरेंद्र सिंह रावत, सोहन सिंह, गंभीर सिंह, अमित काला, पुष्कर सिंह, दिगंबर रावत, सुनील आदि अनेक जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद थे।
फोटो समाचार
आरोपी युवक के परिवार ने सतपुली छोड़ा
सतपुली। सतपुली में गोवंश से अप्राकृतिक कृत्य करने के आरोपी युवक के परिवार ने हिंदू संगठनों के भारी विरोध के चलते सतपुली छोड़ दिया है। युवक के परिजन बुधवार देर रात ट्रक में अपना सामान समेटकर नजीबाबाद चले गए हैं। यह परिवार गत आठ वर्षों से सतपुली में किराए के मकान पर रह रहा था।
सतपुली की घटना से एबीवीपी में रोष
अमर उजाला ब्यूरो
पौड़ी।
गोवंश के साथ अप्राकृतिक कृत्य की घटना से आक्रोशित एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने फिर बाहरी और संदिग्ध लोगों के सत्यापन की मांग की है। कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में डीएम सुुशील कुमार को ज्ञापन दिया है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने सतपुली की घटना की कड़ी निंदा करते हुए डीएम को ज्ञापन दिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मामले में पुलिस प्रशासन का रवैया भी लचीला रहा। पिछले माह भी सतपुली में एक संप्रदाय के लोगों द्वारा धार्मिक भावनाओं को आहत किया गया। अब इस कुकृत्य के बाद समाज शर्मसार हुआ है। उन्होंने बताया कि सतपुली में बाहरी और संदिग्ध लोग तेजी से घुसपैठ कर रहे हैं। रेड़ी-ठेली लगाने के बहाने अनजान लोग लगातार सतपुली में पहुंचकर वहां का माहौल खराब कर रहे हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में रोहित गुसाईं, सत्यम नैथानी, पिंकू, रोहित गुसाईं, सत्यम नैथानी, नितिन राणा, नितिन रावत, दीपक रावत, मयूर भट्ट व हिमांशु पंत आदि शामिल रहे।