फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   40 complaints registered on Tehsil Day, only 28 resolved on the spot

Kotdwar News: तहसील दिवस में 40 शिकायतें दर्ज, मौके पर 28 का ही निस्तारण

Tue, 20 Aug 2024 11:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
40 complaints registered on Tehsil Day, only 28 resolved on the spot

विज्ञापन
सतपुली। तहसील चौबट्टाखाल में मंगलवार को जिलाधिकारी पौड़ी डॉ. आशीष कुमार चौहान की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित 40 शिकायतें दर्ज हुईं। जिनमें से 28 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को शेष शिकायतों के त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।




राजकीय महाविद्यालय, चौबट्टाखाल के सभागार में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार तहसील दिवस आयोजित किया गया। तहसील दिवस में लोनिवि, पेयजल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, विद्युत विभाग, आधार कार्ड, राजस्व विभाग, आपदा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति से जुड़ीं 40 समस्याएं दर्ज हुईं। जिनमें से 28 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जबकि अन्य शिकायतों के समाधान के लिए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। इस मौके पर अधिकारियों ने अपने विभागों की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। इस मौके पर एसडीएम अनिल चन्याल, तहसीलदार दीवान सिंह, बीडीओ पोखड़ा ओमप्रकाश रावत, ब्लॉक प्रमुख प्रीति देवी, पूर्व प्रमुख सुरेंद्र सिंह रावत, सोबन सिंह रावत और महिपाल सिंह नेगी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed