फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   35 students of hotel management selected in five star hotels

होटल मैनेजमेंट के 35 छात्रों का पांच सितारा होटलों में चयन

Thu, 03 Feb 2022 07:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 07:42 PM IST
विज्ञापन
35 students of hotel management selected in five star hotels
देश के पांच सितारा होटलों में प्लेसमेंट लेने के बाद शिक्षकों के साथ खुशी मनाते आईएचएमएस के छात्र- - फोटो : KOTDWAR
इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पीटेलिटी मैनेजमेंट एंड साइंसेज (आईएचएमएस) में होटल मैनेजमेंट कोर्स के छात्र-छात्राओं के लिए रोजगार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 35 छात्रों का देश के पांच सितारा होटलों में रोजगार के लिए चयन हुआ। कोरोनाकाल में छात्रों केे बेहतर प्लेसमेंट मिलने पर संस्थान के एमडी बीएस नेगी ने छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर भविष्य की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

संस्थान के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी तरुण कांत जोशी ने बताया कि होटल मैनेजमेंट कोर्स के छात्र अभिषेक रावत, कृष्णा गुप्ता, सोनल, सूरज रावत, यश कर्णवाल का चयन होटल क्रॉउन प्लाजा ग्रेटर नोएडा में हुआ है। जबकि नवीन नेगी, यश कर्णवाल, सोमेश रावत, मोहित नेगी का चयन हयात रीजेंसी दिल्ली, अंकित सिंह रावत, हिमांशु पाल, कृष्णा गुप्ता, राहुल नेगी, सौरभ कुमार, शिवम टम्टा और सोनल, सारा का चयन प्राइड उदयपुर, सारांश और सुमित भारद्वाज का रेडिसन कौशांबी, प्रवीण धूलिया का प्लेसमेंट रफ्लेस उदयपुर, अजय कुमार, सिमरन जोशी, अजय रावत का द फर्न द्वारिका गुजरात, आकाश सिंह, कुणाल जोशी का रामाडा नीमराना, फैजान, मुकेश पंचोली, नकुल कुमार का ली मेरिडियन गुरुग्राम, हेमंत गुसाईं, मोहम्मद सलमान का आईटीसी फार्च्यून गुरुग्राम, अभिषेक जुगराण, पवन बिष्ट, हिमांशु सिंह का एस्सेंटिया होटल इंदौर में प्लेसमेंट हुआ है। इन छात्र-छात्राओं समेत कई अन्य का भी प्लेसमेंट हुआ है। इस अवसर पर संस्थान के एडी अजय राज नेगी, डायरेक्टर एकेडमिक्स सुनील कुमार पंवार, एचएम विभागाध्यक्ष प्रदीप रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed