{"_id":"64abfad4f3fedc7637090db4","slug":"335-patients-took-advantage-of-eye-disease-camp-of-hans-hospital-kotdwar-news-c-49-1-sdrn1008-1363-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotdwar News: हंस अस्पताल के नेत्र रोग शिविर का 335 मरीजों ने उठाया लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotdwar News: हंस अस्पताल के नेत्र रोग शिविर का 335 मरीजों ने उठाया लाभ
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सतपुली। द हंस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल की ओर से 10 से 15 जुलाई तक आयोजित छह दिवसीय निःशुल्क नेत्र रोग परीक्षण शिविर के पहले दिन 335 मरीजों ने शिविर का लाभ उठाया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजाें की जांच की और उन्हें आंखों की उचित देखभाल की सलाह दी।
सोमवार को शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. नितिन मुकेश ने सभी मरीजों की आंखों की जांचें की। जांच में 79 मरीजों की आंखों में मोतियाबिंद पाते हुए उन्हें सर्जरी के लिए चयनित किया गया। सर्जरी के लिए चयनित सभी मरीजों का द हंस फाउंडेशन जनरल हॉस्पिटल सतपुली में दूरबीन विधि द्वारा ऑपरेशन किया जाएगा। इसके अलावा 300 मरीजों को निःशुल्क चश्में और दवाइयां और निशुल्क खून की जांच की गई। चिकित्सक ने सभी मरीजों से आंखों की दिक्कतों को गंभीरता से लेने की सलाह दी। कहा कि फाउंडेशन की ओर से लगाए जा रहे शिविरों का लोगों को लाभ उठाना चाहिए।
अस्पताल की डिप्टी मैनेजर प्रीति बिष्ट ने बताया कि शिविर अगले पांच दिन और चलेगा। आंखों की बीमारियों से संबंधित मरीज नेत्र रोग शिविर का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
- फोटो समाचार