फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   होली पर शराबियों ने मचाया उत्पात, नया गांव में महिला के कपड़े फाड़े

होली पर शराबियों ने मचाया उत्पात, नया गांव में महिला के कपड़े फाड़े

Fri, 22 Mar 2019 10:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
होली पर शराबियों ने मचाया उत्पात, नया गांव में महिला के कपड़े फाड़े
कोटद्वार। बृहस्पतिवार को होली पर शराबियों ने कोटद्वार और आसपास के क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया। क्षेत्र में मारपीट के करीब दर्जनभर से अधिक मामले सामने आए हैं। ज्यादातर मामले पुलिस के पास नहीं पहुंचे। एक दर्जन मामले पुलिस ने बिना तहरीर लिए और एफआईआर दर्ज किए ही निपटाए। बलभद्रपुर में शराबियों ने एक घर में घुसकर लोगों से मारपीट की और एक महिला के कपड़े फाड़ डाले। पीड़ित महिला और उसके परिजनों ने कोतवाली में तहरीर दी है। देर शाम तक पीड़ित पक्ष पर मामले में समझौता करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।
विज्ञापन

छोटी होली के दिन बुधवार की शाम से ही कोटद्वार भाबर में शराबियों की दहशत चरम पर थी। शराब पीकर युवा मुख्य मार्गों पर दोपहिया और कार, जीपों को रोककर उन पर जबरन रंग लगाकर वसूली में जुटे थे। निंबूचौड़, मवाकोट, मोटाढांक, हल्दूूखाता व कलालघाटी समेत कई क्षेत्रों में शराबियों के उत्पात की खबरें रहीं, लेकिन पुलिस की ओर से इन मामलों को गंभीरता से नहीं लिया गया। नतीजा यह रहा कि बलभद्रपुर नयागांव में शराबियों ने एक घर में घुसकर उत्पात मचाया और महिलाओं से अभद्रता की। बलभद्रपुर निवासी हसीना, आबिद अहमद, शहनाज अहमद और इरफान अहमद ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लेने की बात कही है। एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed