{"_id":"5c51ceb6bdec2273a67c9882","slug":"31548865206-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कण्वाश्रम के चित्रों से नगर और भाबर क्षेत्र के सौंदर्यीकरण में जुटा प्लेनेट आर्ट्स ग्रुप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कण्वाश्रम के चित्रों से नगर और भाबर क्षेत्र के सौंदर्यीकरण में जुटा प्लेनेट आर्ट्स ग्रुप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार/किशनपुर। वन विभाग कण्वाश्रम विकास समिति की ओर से 6 फरवरी से कण्वाश्रम में आयोजित होने वाले वसंतोत्सव महोत्सव की तैयारियों में जुट गया है। इसके तहत भाबर और कोटद्वार क्षेत्र में जहां दीवारों पर महर्षि कण्व, राजा दुष्यंत, शकुंतला और राजा भरत के आकर्षक चित्रों से सजाया जा रहा है, वहीं मेला स्थल कण्वाश्रम मैदान के समतलीकरण का कार्य किया जा रहा है।
6 फरवरी से आयोजित होने वाले वसंतोत्सव महोत्सव को लेकर 25 जनवरी को उपजिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों की बैठक कर मेले को सफल बनाने के लिए तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत लैंसडौंन वन प्रभाग के कोटद्वार रेंज की ओर से कण्वाश्रम और कोटद्वार नगर को सजाने और संवारने का काम किया जा रहा है। नगर और कण्वाश्रम के सौंदर्यीकरण के इस कार्य में प्लेनेट आर्ट्स ग्रुप के बच्चे वन विभाग का सहयोग कर रहे हैं। नगर निगम की पानी की टंकियों, दीवारों और भाबर क्षेत्र की सार्वजनिक दीवारों और टंकियों पर चित्रकला बनाई जा रही है। चित्रकला का प्रोग्राम 4 फरवरी तक पूरा कर लिया जाएगा। प्लेनेट आर्ट्स ग्रुप के बच्चों ने बर्ड फेस्टिवल में भी अपनी चित्रकला का प्रदर्शन किया था। ग्रुप के बच्चों में अंबिका मिश्रा, देवेंद्र गुसाईं, दीपक रावत, हेमंत, सृष्टि नवानी, प्रिया शर्मा, कंचन नेगी, दिनेश चंद्र, याशिका जखवाल,आकृति, सत्यम उनियाल, कंचन रावत आदि शामिल हैं। रेंजर आरपी पंत ने बताया कि मेला स्थल कण्वाश्रम स्थित मैदान का समतलीकरण, मैदान की सफाई और पार्किंग का कार्य किया जा रहा है। जल्द ही मैदान का समतलीकरण का कार्य कर लिया जाएगा।
अशोक केष्टवाल