फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   शराब की दुकान के विरोध में भड़की ग्रामीण महिलाएं

शराब की दुकान के विरोध में भड़की ग्रामीण महिलाएं

Mon, 21 May 2018 10:48 PM IST
Updated Mon, 21 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
शराब की दुकान के विरोध में भड़की ग्रामीण महिलाएं
कोटद्वार। ग्राम पंचायत दुर्गापुर के खूनीबड़ गांव में खोली गई शराब की दुकान के विरोध में महिलाओं ने एसडीएम के सामने रोष प्रकट किया। उन्होंने सात दिन के अंदर शराब की दुकान न हटाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में खूनीबड़ गांव की महिलाएं तहसील पहुंचीं। उन्होंने उपजिलाधिकारी से मुलाकात कर आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रशासन पर गांव का माहौल खराब करने का आरोप लगाया। महिलाओं ने कहा कि पहले प्रशासन ने दुर्गापुरी चौराहे पर शराब की दुकान खोले जाने का असफल प्रयास किया। वहां से शराब कारोबारी को लोगों द्वारा भगाने के बाद अब उनके गांव में मंडी के पास शराब की दुकान खोल दी गई है। पिछले एक सप्ताह से चल रही शराब की दुकान के कारण गांव का माहौल खराब हो रहा है। महिलाओं का कहना था कि शराब की दुकान के पास एक स्कूल है। महिलाएं, बच्चे यहां शाम को मंडी में घूमने के लिए आते हैं, लेकिन यहां दिन भर लगे शराबियों के जमावड़े के चलते महिलाओं और छात्राओं को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

इस अवसर पर कौशल्या देवी, सुषमा भट्ट, कविता शर्मा, सावित्री रावत, सविता वेदवाल, ममता मधवाल, लक्ष्मी मधवाल, शकुंतला देवी, चंद्रकला वेदवाल, गायत्री देवी, सुमित्रा देवी, विजयलक्ष्मी देवी, मोनिका वेदवाल, अनिता नैथानी, दीपशिखा भारद्वाज व दीपिका नवानी आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed