फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   12 घंटे से धधक रहा ट्रेचिंग ग्राउंड, धुएं से लोग परेशान

12 घंटे से धधक रहा ट्रेचिंग ग्राउंड, धुएं से लोग परेशान

Sat, 31 Mar 2018 10:59 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
12 घंटे से धधक रहा ट्रेचिंग ग्राउंड, धुएं से लोग परेशान

विज्ञापन
कोटद्वार। नगर पालिका की लापरवाही का खामियाजा शहर और सनेह क्षेत्र की तीन ग्राम पंचायतों के हजारों लोगों को भुगतना पड़ रहा है। शुक्रवार रात से ट्रंचिंग ग्राउंड धधक रहा है। इससे निकलते जहरीले धुएं के कारण लोग परेशान हैं, लेकिन नगर पालिका आग बुझाने को लेकर लापरवाह बनी हुआ है।
खो नदी के किनारे ट्रंचिंग ग्राउंड से निकलते धुएं के चलते नदी पार सनेह क्षेत्र की ग्राम पंचायत ग्रास्टनगंज, रतनपुर और कुंभीचौड़ के साथ शहरी क्षेत्र की झूलापुल बस्ती और गाड़ीघाट में धुआं फैला हुआ है। कूड़े से निकलते जहरीले धुएं के चलते लोगों को आंख में जलन और गले में खरास की शिकायत हो रही है। लोग नगर पालिका को आग बुझाने की शिकायत कर रहे हैं, लेकिन आग और धुएं पर काबू पाने में नगर पालिका सुस्त रवैया अपनाए हुए है। इसके चलते पालिका के खिलाफ लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिक महेंद्रपाल सिंह रावत, महानंद ध्यानी, सुरेंद्र सिंह रावत व राजेश्वरी भंडारी ने नगर पालिका पर क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कहा कि सरकार लोगों पर जबरन नगर निगम थोपने जा रही है, जबकि नगर पालिका कूड़ा निस्तारण में पूरी तरह से नाकामयाब है। कहा कि 12 घंटे से अधिक समय से ट्रंचिंग ग्राउंड धधक रहा है। उससे निकलने वाले धुएं से लोग परेशान हैं, लेकिन शिकायत के बाद भी नगर पालिका के अधिकारी लापरवाह बने हुए हैं। उधर, एसडीएम राकेश तिवारी ने बताया कि ट्रंचिंग ग्राउंड की आग को बुझाने के लिए नगर पालिका को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed