फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   14 लाख का बकाया नहीं देने पर ठेकेदार ने ठप की अस्पताल की सफाई व्यवस्था

14 लाख का बकाया नहीं देने पर ठेकेदार ने ठप की अस्पताल की सफाई व्यवस्था

Thu, 01 Mar 2018 10:36 PM IST
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
14 लाख का बकाया नहीं देने पर ठेकेदार ने ठप की अस्पताल की सफाई व्यवस्था
कोटद्वारा। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार में सफाई व्यवस्था के लिए पिछले 11 महीने से ठेकेदार को 14 लाख रुपये का भुगतान नहीं हुआ है। इससे नाराज सफाई कर्मचारियों ने अस्पताल में सफाई व्यवस्था ठप कर दी। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन कर सफाई व्यवस्था का बहिष्कार कर दिया। इसके कारण पूरे अस्पताल की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर से बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सफाई ठेकेदार दीपक बिष्ट के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचे। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और सफाई का काम ठप कर दिया। इस अवसर पर ठेकेदार ने अस्पताल प्रबंधन पर उनके साथ भेदभाव बरतने का आरोप लगाया। कहा कि उन्हें पिछले 11 महीने से भुगतान नहीं दिया गया है। एक माह पूर्व अस्पताल प्रशासन के पास पर्याप्त मात्रा में बजट पहुंच चुका है, लेकिन उन्हें भुगतान नहीं किया जा रहा है। वह 11 महीने से अपनी जेब से सफाई कर्मचारियों को भुगतान कर रहे हैं। अब 14 लाख का बकाया हो गया है, जिसके कारण वह अब आगे अपने आप से भुगतान करने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर लगातार बढ़ रहा है, अस्पताल में 104 बेड हो गए हैं। लगातार अस्पताल का विस्तार किया जा रहा है, लेकिन सफाई व्यवस्था का बजट नहीं बढ़ाया जा रहा है। कम पैसे में काम करने के बावजूद अस्पताल प्रशासन उन्हें समय पर भुगतान नहीं कर रहा है। इसके कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, अस्पताल के सीएमएस डा. आईएस सामंत ने बताया कि शीघ्र सफाई व्यवस्था का बकाया दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर सफाई कर्मी विशाल कुमार, सामंत कुमार, रवि कुमार, सोहन सिंह ढींगिया, मुनिया देवी, नीलम देवी, टिंकल कुमार, ज्योति व आशीष कुमार आदि मौजूद थे।

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed