फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   जनता से किए वादों को पूरा करें प्रदेश सरकार

जनता से किए वादों को पूरा करें प्रदेश सरकार

Fri, 02 Feb 2018 10:32 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
जनता से किए वादों को पूरा करें प्रदेश सरकार
कोटद्वार। नागरिक मंच कोटद्वार की बैठक में वक्ताओं ने अनेक समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने प्रदेश सरकार से चुनाव के दौरान कोटद्वार को जिला बनाने, कंडी मार्ग निर्माण व मेडिकल कालेज निर्माण का कार्य करवाने के वादे को पूरा करने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोटद्वार के व्यापार मंडल सभागार में आयोजित बैठक पूरण सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि चुनावी सत्र में भाजपा ने जनता से कोटद्वार को जिला बनाने, कंडी मार्ग का निर्माण करने, चिल्लरखाल-लालढांग मोटर मार्ग का निर्माण करने, मेडिकल कालेज बनवाने व कोटद्वार में एक केंद्रीय विद्यालय खुलवाने की घोषणा की थी। लोगों ने पार्टी पर विश्वास कर भाजपा को वोट दिए और जिता भी दिया, लेकिन ये सभी घोषणाएं धरातल पर नजर नहीं आ रही हैं। आपदा के बाद नदी नालों की क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवारों की शीघ्र मरम्मत किए जाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन वे अभी तक वैसे ही हैं। इसके कारण क्षेत्रीय जनता का भाजपा से विश्वास उठता जा रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार से जनता से किए वादों को पूरा करने और गत अगस्त माह 2017 में पनियाली स्रोत्र में आई आपदा में जौनपुर से कौड़िया तक क्षतिग्रस्त हुई सुरक्षा दीवारों की मरम्मत करने की मांग की।
विज्ञापन

बैठक में समिति के सचिव हरीश चंद्र मंदोला, योगेश्वर दत्त, रतन सिंह नेगी, डा. एसपी बडोला, वीरेंद्र गुसाईं, प्रेम सिंह रावत, कुसुम भट्ट, यशोदा चौहान, एसएन नौटियाल व सूर्य नारायण पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed