{"_id":"5a49158f4f1c1bd1408bfd85","slug":"31514739087-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार से देहरादून और दिल्ली तक वॉल्वो बस चलाने की मांग.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार से देहरादून और दिल्ली तक वॉल्वो बस चलाने की मांग.
Updated Sun, 31 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। वरिष्ठ नागरिक संगठन की यहां हुई बैठक में विभिन्न जनसमस्याओं पर चर्चा की गई। इसमें वक्ताओं ने प्रदेश सरकार से कोटद्वार से देहरादून और दिल्ली तक वोल्वो बस चलाने, गढ़वालवासियों के प्रोग्राम नजीबाबाद से प्रसारित करने की मांग की है।
सिद्धबली मार्ग स्थित संगठन कार्यालय में आयोजित बैठक वरिष्ठ नागरिक संगठन के अध्यक्ष जयेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि कोटद्वार से देहरादून व दिल्ली तक वोल्वो बस संचालन जल्द किया जाए। साथ ही वर्तमान में घरेलू उपभोक्ताओं को दो माह का बिजली बिल एक साथ दिया जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं को हायर स्लैब का भुगतान करना पड़ रहा है। घरेलू उपभोक्ताओं की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्होंने उपभोक्ताओं को एक माह का बिल देने की मांग की है। साथ ही वक्ताओं ने कहा कि गढ़वालवासियों के प्रोग्राम नजीबाबाद आकाशवाणी से बंद होकर देहरादून आकाशवाणी से प्रसारित हो रहे हैं। देहरादून आकाशवाणी केंद्र की प्रसारण क्षमता कम होने के कारण गढ़वालवासियों को इसका कोई लाभ प्राप्त नहीं हो रहा है। उन्होंने गढ़वाली प्रोग्राम का प्रसारण नजीबाबाद आकाशवाणी केंद्र से प्रसारित करने की मांग प्रदेश सरकार से है।
बैठक में हिम्मत सिंह रौतेला, कृष्ण सिंघानिया, महेंद्र कुमार अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण चावला, रिपुदमन सिंह बिष्ट, कर्नल बीबी ध्यानी, मेजर महावीर सिंह नेगी व सीता गुप्ता आदि मौजूद रहे।