{"_id":"59c14ab54f1c1bb5688b5702","slug":"31505839797-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी स्कूल लैंसडौन में एनसीसी की शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्मी स्कूल लैंसडौन में एनसीसी की शुरूआत
Updated Tue, 19 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लैंसडौन। अब आर्मी पब्लिक स्कूल लैंसडौन के विद्यार्थी एनसीसी कैडेट की वर्दी में परेड करते नजर आएंगे। विद्यालय में एनसीसी जेडी / जे डब्लू की शुरुआत हो गई है। आर्मी स्कूल में एनसीसी खोले जाने की कवायद लंबे समय से की जा रही थी। विद्यालय प्रबंधन के अथक प्रयासों के बाद छात्रों की यह मुराद पूरी हो गई है।
मंगलवार को 31 यूके एनसीसी बटालियन हरिद्वार से एनसीसी अधिकारियों सूबेदार अजीत सिंह औक सीएचएम भविष्य राना विद्यालय के एनसीसी अध्यापक प्रेम सिंह रावत की देखरेख में 60 छात्रों को चयन प्रक्रिया से गुजारा गया। इसमेें 25 छात्रों का चयन एनसीसी के लिए किया गया। इनमें 9 बालिकाएं और 16 बालक शामिल हैं। इस मौके पर चयनित कैडेटों की कठोर शारीरिक, स्वास्थ्य तथा लिखित परीक्षा हुई। चयनित छात्र-छात्राओं को विद्यालय के चेयरमैन ब्रिगेडियर इंद्रजीत चटर्जी, कर्नल शांतनु राय, प्रधानाचार्य डा. अशोक कुमार ने अपनी शुभकामनाएं दीं।