{"_id":"57b5e9414f1c1b29156eb4be","slug":"23-rain-district-roads","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से जिले की 23 सड़कें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से जिले की 23 सड़कें बंद
ब्यूरो/अमर उजाला काोटद्वार
Updated Thu, 18 Aug 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौड़ी। बारिश ने जिले की 23 सड़कों पर यातायात रोक दिया है। इससे लोगों को आवाजाही में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
लगातार हो रही बारिश से भूस्खलन होने के कारण मलबा आने से बृहस्पतिवार को प्रांतीय खंड पौड़ी की एक, निर्माण खंड श्रीनगर और दुगड्डा की तीन-तीन सड़कें बंद हो गईं। निर्माण खंड पाबौ की पांच सड़कों पर यातायात बाधित हो गया है। पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड श्रीनगर की तीन, कोटद्वार की एक, सतपुली की दो और बैजरों की एक सड़क पर मलबा आने से यातायात ठप है। विश्व बैंक लोनिवि पौड़ी की चार सड़कें बारिश से बंद हैं। सड़कें बंद होने से रक्षाबंधन पर्व मनाने आ-जा रहे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
बरसात का पानी घुस रहा मकान में
पौड़ी। चोपड़ा-तिमली मार्ग के किनारे नालियां नहीं बनी होने के कारण बारिश का पानी घरों में घुस रहा है। स्थानीय निवासी मनीराम बहुगुणा ने इस संबंध में जिलाधिकारी चंद्रशेखर भट्ट को ज्ञापन दिया है। उन्होंने कहा है कि लोनिवि शिकायत के बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन
बारिश में गिरे तीन मकान
पौड़ी। जिले के पाबौ ब्लाक के बालीकंडारस्यूं पट्टी में ग्राम सैंजी निवासी पूरण सिंह और विक्रम सिंह का मकान भारी बारिश के कारण गिर गया। इन्होंने आपदा कंट्रोल रूम में इसकी शिकायत की है। प्रभावित परिवारों ने पड़ोसियों के यहां शरण ले रखी है। इसके अलावा ग्राम सैंजी वाली में रेखा देवी पत्नी स्व. हरेंद्र सिंह का मकान भी बारिश से गिर गया है। घर में रखा सामान मलबे में दब गया है। पड़ोसी महावीर सिंह के घर में उन्होंने शरण ले रखी है। प्रभावित परिवार को गांव वालों ने तत्काल राहत के रूप में भोजन सामग्री दी है।