फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   सड़क निर्माण की मांग को लेकर स्यूंसी में रोका महाराज का काफिला, किया प्रदर्शन

सड़क निर्माण की मांग को लेकर स्यूंसी में रोका महाराज का काफिला, किया प्रदर्शन

Mon, 08 Apr 2019 10:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2019 10:10 PM IST
विज्ञापन
सड़क निर्माण की मांग को लेकर स्यूंसी में रोका महाराज का काफिला, किया प्रदर्शन
बैजरो। चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत धोबीधाट के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर स्यूंसी में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का काफिला रोककर प्रदर्शन किया। कैबिनेट मंत्री के समझाने के बाद भी ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग पर अड़े रहे। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ग्रामीणों को मार्ग निर्माण का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

बीरोंखाल से लौट रहा कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का काफिला जैसे ही स्यूंसी बाजार पहुंचा, वहां पहले से मौजूद ग्राम पंचायत धोबीघाट के ग्रामीणों ने उनका काफिला रोक लिया। ग्रामीण ग्राम पंचायत को सड़क सुविधा न मिलने से भड़के हुए थे। ग्रामीण संजय सिंह रावत, प्रेम सिंह, आलम सिंह, गोपाल सिंह रावत, विजय सिंह, जय सिंह, बीरेंद्र सिंह, मनोज प्रसाद, पान सिंह, लीला देवी, गणेेेशी देवी, सुंदरी देवी और दिनेश सिंह ने कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को ज्ञापन सौंपकर अपनी दिक्कत बताई। कहा कि वे गत तीस वर्षों से सड़क निर्माण की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन उनका गांव सड़क से नहीं जुड़ सका। उन्हें खाली आश्वासन मिलते रहे हैं। पूर्व प्रधान सुरेंद्र बिष्ट का कहना है कई सरकारें बदलती रही, लेकिन सड़क नहीं बनी। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उन्हें स्यूंसी आमकुलांऊ धोबीघाट सड़क बनाने का भरोसा दिलाया, तब जाकर ग्रामीण सड़क से हटे। इस मौके पर महिला मंगल दल धोबीघाट की अध्यक्षा उर्मिला देवी, प्रधान लीला देवी, युवक मंगल दल के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह, दिलवर सिंह, भगवान सिंह, मनोज थपलियाल, गंगा सिंह, दलीप सिंह आदि ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन

.

जारी
महिपाल पटवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed