फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   जयंती पर पूर्व मंत्री चंद्रमोहन सिंह नेगी को किया याद, सिद्धांतों पर चलने का लिया संकल्प

जयंती पर पूर्व मंत्री चंद्रमोहन सिंह नेगी को किया याद, सिद्धांतों पर चलने का लिया संकल्प

Thu, 07 Feb 2019 09:30 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 09:30 PM IST
विज्ञापन
जयंती पर पूर्व मंत्री चंद्रमोहन सिंह नेगी को किया याद, सिद्धांतों पर चलने का लिया संकल्प
यमकेश्वर/कोटद्वार। अविभाजित यूपी सरकार में पर्वतीय विकास मंत्री रहे पूर्व सांसद स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी की 81वीं जयंती पर बृहस्पतिवार को उनके पैतृक गांव कांडी और कोटद्वार में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कांग्रेसियों ने नेगी के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया। यमकेश्वर के कांडी में स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी विचार एवं विकास मंच के अध्यक्ष डा. मनेंद्र सिंह नेगी, यमकेश्वर की ब्लाक प्रमुख कृष्णा नेगी समेत सैकड़ों ग्रामीणों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कोलसी एवं अमगांव के ग्रामीणों की ओर से कार्यक्रम को आयोजन किया गया। इसमें बडोली बड़ी एवं बड्यूण संकुल के प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर पर लोक नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता व क्षेत्र की महिला मंगल दलों द्वारा लोक नृत्य एवं नाटक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान कांडी राधा देवी, ग्राम प्रधान कोलसी दीपा देवी, उपशिक्षा अधिकारी यमकेश्वर शैलेंद्र अमोली, नरेंद्र सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह नेगी, धीर सिंह नेगी, सुभाष सिंह नेगी, कीर्ति मोहन बडोला, अमरदेव भट्ट व सुभाष परिहार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर, कोटद्वार में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. चंद्रमोहन सिंह नेगी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी, नगर निगम की मेयर हेमलता नेगी सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चंद्रमोहन सिंह नेगी पार्क में स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय नारायण सिंह, प्रेम सिंह रावत, दर्शन सिंह, रावत, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, भारत सिंह रावत पूर्व अध्यक्ष कुसुम असवाल, महानगर अध्यक्ष शकुंतला चौहान, प्रदेश सचिव कृष्णा बहुगुणा, महामंत्री अंकुर भंडारी व पार्षद विपिन डोबरियाल सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed