{"_id":"5bdf2830bdec22693f5f65c9","slug":"21541351472-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार डिपो से दिल्ली रूट पर चलेंगी 13 अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार डिपो से दिल्ली रूट पर चलेंगी 13 अतिरिक्त बसें
Updated Sun, 04 Nov 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। दीपावली त्यौहार पर यात्रियों को घर पहुंचाने के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम के कोटद्वार डिपो ने पूरी तैयारी कर ली है। कोटद्वार डिपो ने दिल्ली रूट पर 13 अतिरिक्त बसें चलाने का निर्णय लिया है। सवारियों का दबाव अधिक होने पर अन्य रूटों पर भी अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
पर्वतीय क्षेत्र के अधिकांश युवा रोजगार के लिए दिल्ली, लुधियाना, गुड़गांव व फरीदाबाद में बसे हैं। ये लोग त्यौहारों पर अपने घर को लौटते हैं। कोटद्वार डिपो पर सबसे अधिक सवारियों का दबाव दिल्ली रूट पर होता है। कोटद्वार डिपो से सामान्य दिनों में 17 बसें दिल्ली के लिए रवाना होती हैं, लेकिन दीपावली त्यौहार को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम के कोटद्वार डिपो ने अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है।
कोटद्वार रोडवेज डिपो के एजीएम टीकाराम आदित्य ने बताया कि कोटद्वार डिपो पर दिल्ली रूट की सवारियों का दबाव अधिक रहता है। यात्रियों की सुविधाओं के लिए दिल्ली रूट पर विशेष व्यवस्था की गई है। इस रूट पर 13 बसें अतिरिक्त चलाई जाएंगी। पर्व के बाद यात्रियों की वापसी के लिए भी बसों की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। आवश्यकता पड़ने पर और भी बसों की व्यवस्था की जाएगी।