फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   संस्कृत समूहगान में जीआईसी रिखणीखाल रहा प्रथम

संस्कृत समूहगान में जीआईसी रिखणीखाल रहा प्रथम

Sat, 08 Sep 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
संस्कृत समूहगान में जीआईसी रिखणीखाल रहा प्रथम
कोटद्वार। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से रिखणीखाल में ब्लाक स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्कृत समूह गान प्रतियोगिता में जीआईसी रिखणीखाल ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

जीआईसी रिखणीखाल में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ रिखणीखाल के खंड शिक्षा अधिकारी अनिल रावत ने किया। संस्कृत नाटक में राउमावि कोटड़ीसैंण ने प्रथम, राकउमावि कंडिया ने द्वितीय और राउमावि गाडियू ने तृतीय स्थान हासिल किया। समूहगान में जीआईसी रिखणीखाल प्रथम, राकउमावि कंडिया द्वितीय व जीआईसी सिद्धखाल तृतीय स्थान पर रहे। समूह नृत्य में जीआईसी रिखणीखाल ने प्रथम, राकउमावि कंडिया ने द्वितीय व राउमावि कोटड़ीसैंण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद में जीआईसी सिद्धखाल प्रथम, जीआईसी रिखणीखाल द्वितीय, जीआईसी डाबरी तृतीय रहे। श्लोकच्चारण में जीआईसी रिखणीखाल ने पहला, जीआईसी सिद्धखाल ने दूसरा और जीआईसी डाबरी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। आशुभाषण में जीआईसी रिखणीखाल प्रथम, जीआईसी सिद्धखाल द्वितीय व राकउमावि कंडिया तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर प्रो. विजेंद्र उनियाल, ब्लॉक प्रमुख रिखणीखाल लक्ष्मी देवी व दीपबंधु बलोदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


फोटो

समूहगान और आशुभाषण में जीआईसी चेलूसैंण अव्वल
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लाक के जीआईसी चेलूसैंण में दो दिवसीय संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों की समूहगान, आशुभाषण प्रतियोगिता में जीआईसी चेलूसैंण प्रथम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुुुुभारंभ ब्लाक ज्येष्ठ प्रमुख अर्जुन सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी आरएस तोमर, प्रधानाचार्य केके रावत ने किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने देशप्रेम, धूम्रपान निषेध व पर्यावरण जैसे मुद्दों पर प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों की प्रतियोगिताओं में जीआईसी चैलूसैंण प्रथम रहा। कनिष्ठ वर्ग की वाद-विवाद में पाली लंगूर ने प्रथम और संस्कृत नाटक में कीर्तिखाल ने प्रथम स्थान हासिल किया। वरिष्ठ वर्ग की वाद-विवाद में चाक्यूसैंण प्रथम और समूह नृत्य में द्वारीखाल प्रथम रहा।

प्रतियोगिता में पीटीए अध्यक्ष रविंद्र सिंह रावत, एसएमसी राजेंद्र सिंह, पूर्व पीटीए अध्यक्ष सुखदेव सिंह राणा व देवेंद्र रावत आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन उर्मिला काला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed