{"_id":"5b61ea824f1c1bf5498b47bc","slug":"21533143682-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक विद्यालय बांसी में धमका हाथी, अफरा तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक विद्यालय बांसी में धमका हाथी, अफरा तफरी
Updated Wed, 01 Aug 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुगड्डा। दुगड्डा ब्लाक के बटलबाड़ी गांव के नजदीक प्राथमिक विद्यालय बांसी में बुधवार सुबह हाथी घुसने से अफरा-तफरी मच गई। विद्यालय के शिक्षकों और बच्चों ने स्कूल से दूर भागकर जान बचाई। वन कर्मियों ने दिनभर की मशक्कत के बाद देश शाम हाथी को बमुश्किल जंगल में खदेड़ा।
बुधवार सुबह आठ बजे प्राथमिक विद्यालय बांसी में प्रार्थना सभा चल रही थी। इस बीच हाथी को आते देख विद्यालय में अफरा तफरी मच गई। शिक्षकों ने आनन फानन में बच्चों के साथ विद्यालय के बाहर दौड़ लगा दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने विद्यालय परिसर में घुसे हाथी को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन हाथी को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला और वहीं घूमता रहा। आखिरकार शाम को हाथी को स्कूल से बाहर निकलकर जंगल की ओर खदेड़ा गया।
उधर, लैंसडौन वन प्रभाग के दुगड्डा रेंज अधिकारी किशोर नौटियाल ने बताया कि जंगल से भटककर हाथी स्कूल में घुस गया था। किसी बच्चे को नुकसान नहीं पहुंचा है, उसे जंगल में खदेड़ दिया गया है।