फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   खोह नदी से नहीं हटे बोल्डर, बाढ़ का खतरा बरकरार

खोह नदी से नहीं हटे बोल्डर, बाढ़ का खतरा बरकरार

Fri, 08 Jun 2018 10:48 PM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खोह नदी से नहीं हटे बोल्डर, बाढ़ का खतरा बरकरार
कोटद्वार। रिवर ट्रेनिंग पालिसी-2016 के तहत खोह नदी के चैनलाइजेशन में कई खामियां बनी हुई हैं। खननकारी यहां से रेत, बजरी और उपखनिज तो ले गए, लेकिन भारी भरकम बोल्डर नदी के बीच में ही छोड़ दिए गए हैं, जो आगामी बरसात में खतरे का सबब बन सकते हैं। ग्रामीणों ने इन बोल्डरों को नदी तटों पर लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

रिवर ट्रेनिंग पालिसी-2016 के तहत प्रशासन की ओर से कोटद्वार की खोह और सुखरो नदी में खनन के पट्टे जारी किए गए हैं। गत एक मई को चैनलाइजेशन के कार्य में जेसीबी और पोकलेन मशीनों का प्रयोग प्रतिबंधित होने के कारण खोह में आवंटित खनन पट्टों पर काम बंद कर दिया गया है। खननकारियों का कहना है कि उन्हें श्रमिक न मिलने के कारण नदी से खनन व चुगान कार्य नहीं हो पा रहा है। एक मई से पूर्व नदी में जेेसीबी और पोकलेन से किए गए खनन कार्य के दौरान खननकारियों ने रेत, बजरी और अन्य उपखनिज तो निकाल लिया, लेकिन भारी बोल्डर को हटाकर नदी के किनारे नहीं लगाया। इससे आने वाली बरसात में दोनों ओर की आबादी पर खतरा मंडरा रहा है।
विज्ञापन

काशीरामपुर तल्ला निवासी सूरज प्रसाद कांति, राजेश नौटियाल व महानंद ध्यानी का कहना है प्रमुख सचिव आनंदबर्द्धन ने पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी को बरसात से पूर्व सर्वे कराने की बात कही थी, लेकिन सर्वे नहीं किया गया। हालत यह है कि नदी के बीचोंबीच खननकारियों द्वारा छोड़े गए बोल्डर बरसात में तबाही मचा सकते हैं, जिन्हें नदी के किनारे करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोल्डरों को सुरक्षा दीवार के लिए किनारे लगाया जाना था, लेकिन शासन के निर्देश के बाद नदियों में भारी मशीनों का प्रयोग नहीं हो सकता है, इसलिए बोल्डरों को नदी के तट पर नहीं लगाया जा सका।
-राकेश चंद्र तिवारी, एसडीएम कोटद्वार।
-फोटो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed