{"_id":"5afc692b4f1c1bd2408b5d6f","slug":"21526491435-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपलपानी कार हादसे में एक परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपलपानी कार हादसे में एक परिवार के तीन लोगों की मौत से गांव में पसरा मातम
Updated Wed, 16 May 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सतपुली। कोटद्वार-पौड़ी एनएच-534 पर पीपलपानी के निकट दुलिंडा में हुए कार हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से उनके गांव में मातम पसर गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही एकेश्वर ब्लाक के जैंतोलसियूं पट्टी के छामा गांव में शोक की लहर छा गई। निकटवर्ती एकेश्वर बाजार और नौगांवखाल में भी मातम पसरा गया। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन एकेश्वर से प्रेम सिंह रावत और बालम सिंह रावत घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। क्षेत्रीय विधायक एवं पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, क्षेत्र पंचायत सदस्य कैलाश रावत, ग्राम प्रधान छामा कृष्णपाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष एकेश्वर अशोक पुंडीर, नौगांवखाल के ललित मोहन पांथरी, भाजपा महामंत्री नीरज पांथरी आदि ने शोक जताया है।