फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   कैशलैस हुए कोटद्वार के बैंक और एटीएम

कैशलैस हुए कोटद्वार के बैंक और एटीएम

Mon, 05 Feb 2018 10:40 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
कैशलैस हुए कोटद्वार के बैंक और एटीएम
कोटद्वार। शहर के बैंकों में करेंसी का संकट खड़ा हो गया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से करेंसी जारी नहीं होने से बैंकों में पैसा नहीं है। इसके साथ ही एटीएम भी खाली हो गए हैं। अधिकांश बैंकों के एटीएम बूथों पर कैश नहीं होने के बोर्ड चस्पा हैं। ग्राहक कैश निकालने के लिए दर दर भटक रहे हैं। बैंकों में ग्राहकों की ओर से जमा होने वाली करेंसी से लेनदेन चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

कोटद्वार शहर में सार्वजनिक, सहकारी और निजी बैंकों की करीब 30 ब्रांचें और इतने ही एटीएम हैं। अधिकांश एटीएम बैंकों के ब्रांच परिसर में लगे हैं। बद्रीनाथ मार्ग स्थित पीएनबी ब्रांच परिसर में लगे एटीएम को छोड़कर किसी भी एटीएम में कैश नहीं है। पीएनबी के इस एटीएम बूथ पर भी ग्राहकों की कतार लगी है। अधिकांश ग्राहक शहर के एटीएम की खाक छानने के बाद पीएनबी के एटीएम में पहुंच रहे हैं। हालांकि, पीएनबी के जीएमओ स्टेशन के पास लगा एटीएम भी खाली पड़ा है।
विज्ञापन

पीएनबी एटीएम के बाहर लाइन में लगे हर्ष के मुताबिक वह कैश के लिए शहर के 10 एटीएम छान चुका है। सतेंद्र भंडारी बताते हैं कैश की मारामारी हो रही है। सरकार डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने की बात कर ग्राहकों को परेशान कर रही है। भाष्कर भी कैश के लिए भटकता हुआ पीएनबी पहुंचा। भाष्कर के मुताबिक उसे सामान खरीदना है, लेकिन कैश नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
पौड़ी जिले में सार्वजनिक, कोआपरेटिव और निजी 22 बैंकों की 196 ब्रांचें हैं। करीब दो सौ से अधिक एटीएम हैं। बैंकों की ओर से प्रतिमाह 300 करोड़ से अधिक की कैश डिमांड आरबीआई को भेजी जाती है। इसमें कोटद्वार की सबसे अधिक मांग रहती है। 300 करोड़ में सर्वाधिक 200 करोड़ की कैश डिमांड एसबीआई से जाती है। पूरे जिले में कैश का संकट है। आरबीआई से मात्र 70 से 80 करोड़ रुपये महीना जारी हो रहा है। इससे एटीएम ही नहीं ब्रांचों में कैश का संकट है। -नंद किशोर, लीड बैंक प्रबंधक पौड़ी, एसबीआई


कोट
पिछले कुछ महीने से कैश का संकट है। आरबीआई से दो हजार और पांच सौ के नोट नहीं मिल रहे हैं। कोटद्वार में पीएनबी के दो एटीएम हैं। प्रतिदिन एटीएम से 30 लाख रुपये कैश निकासी है। बड़े नोट का संकट होने से 100 और 50 के नोट एटीएम मशीन में डाले जाते हैं, जो कि जल्दी खत्म हो जाते हैं।
-जीएन भारद्वाज, प्रबंधक पीएनबी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed