{"_id":"5a58ea604f1c1be1408b46e1","slug":"21515776608-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत का स्वर्णिम काल लाने में सहायक होगी गौँ: गोपालमणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत का स्वर्णिम काल लाने में सहायक होगी गौँ: गोपालमणी
Updated Fri, 12 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के झंडीचौड़ उत्तरी में भारतीय गो क्रांति मंच की ओर से गोरक्षा और सेवा को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक आचार्य गोपालमणि ने कहा कि अगर सरकार गाय को माता का दर्जा देकर उसके संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करे तो वह भारत का स्वर्णिम काल लाने में सहायक होगी।
पूर्व प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र नैथानी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में आचार्य गोपालमणि ने कहा कि गो को हमें माता के रूप में पूजना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर धर्म की अपनी मान्यता होती है, जिसमें हिंदू धर्म के 33 करोड़ देवी देवता गो में वास करते हैं। भारत में गौ की दुर्दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अगर सरकार गो को माता का दर्जा देकर उसके संरक्षण के क्षेत्र में कार्य करे तो गो भारत का स्वर्णिम काल लाने में सहायक होगी। उन्होंने 18 जनवरी को कोटद्वार में गो संरक्षण को लेकर होने वाली रैली में शामिल होने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने भाबर मंडल में मीनाक्षी नैथानी को अध्यक्ष, आशा भंडारी को उपाध्यक्ष, किरन गौड़ को सचिव और मंजू डबराल को कोषाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा। कार्यक्रम में कमला नैथानी, अनुसूया मुंडेपी, भाष्कर नेगी, राकेश मोहन बड़थ्वाल, गिरीश चंद्र नैथानी, बृजमोहन भदूला, सुमन प्रकाश सेमवाल, विमल प्रसाद शुक्ला, सुभाष केष्टवाल व आशा बिंजोला आदि मौजूद रहे।
-फोटो