{"_id":"5a47c3224f1c1b87698c4937","slug":"21514652450-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीनियर वर्ग की रेस में काजल, रिले रेस में शुभम रहा अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीनियर वर्ग की रेस में काजल, रिले रेस में शुभम रहा अव्वल
Updated Sat, 30 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोटद्वार। आरसीडी पब्लिक स्कूल शिवराजपुर में तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के तीसरे दिन विभिन्न खेलकूदों की धूम रही। सीनियर बालिका वर्ग की रेस में काजल और रिले रेस में शुभम ने बाजी मारी।
शनिवार को आयोजित तीसरे दिन की प्रतियोगिता में बालिकाओं ने दमखम दिखाया। जूनियर बालक वर्ग की बास्केटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में कक्षा-सात बी ने कक्षा-आठ ए को हराकर जीत हासिल की। सीनियर बालक वर्ग की बास्केटबाल में कक्षा 12 ने कक्षा 11 को हराकर फाइनल पर कब्जा कर लिया। सीनियर बालिका वर्ग की वालीबाल फाइनल में कक्षा 11 ने कक्षा नौ को हराया। सीनियर बालिका वर्ग की रेस में काजल ने प्रथम, अंजलि ने द्वितीय, रीया गुसाईं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सब जूनियर वर्ग में सैक रेस में दीक्षा प्रथम, अंकित रावत ने द्वितीय, मानस बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। थ्री लेग रेस में अमन ने प्रथम, आयूष ने द्वितीय, दिव्यांशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर बालिका वर्ग की कबड्डी में कक्षा नौ और कक्षा 11 के बीच खेला गया, जिसमें कक्षा 11 विजयी रहा। वहीं बालक वर्ग की कबड्डी में कक्षा 12 ने कक्षा 11 को हराया। डक रेस में सब जूनियर वर्ग से अंकित ने प्रथम, नवदीप ने द्वितीय, साहिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग से उदित, देवाशीष, आयुष और सीनियर वर्ग से शुभम, चेतन, मयंक ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।