{"_id":"5a47c3164f1c1b96368b791b","slug":"21514652438-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुगड्डा में धूमधाम से निकली श्री सिद्धबाबा की झांकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुगड्डा में धूमधाम से निकली श्री सिद्धबाबा की झांकी
Updated Sat, 30 Dec 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दुगड्डा। जय श्री सिद्धबाबा मेला वैदिक मंत्रोचार के बीच गणेश पूजन के साथ शुरू हो गया है। इस दौरान श्रद्धालुओं ने श्री सिद्धबाबा से सुख शांति और समृद्धि की कामना की।
शनिवार सुबह महोत्सव के पहले दिन दुगड्डा स्थित श्रीगणेश मंदिर में श्री सिद्धबाबा का महाभिषेक किया गया। इसके बाद नगर में बैंड बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गीतांजलि स्कूल ने भगवान जगन्नाथ की झांकी, जीआईसी ने शिव तांडव की झांकी निकाली। मांटेसरी स्कूल ने भैरवबाबा की डोली निकाली। नजीबाबाद से पहुंचे सिख युवाओं ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर झांकी देखने वालों की भीड़ लगी रही। श्रद्धालुओं ने सिद्धबाबा की झांकी के करीब जाकर प्रसाद ग्रहण किया और भगवान से मन्नतें मांगी। शोभायात्रा दुगड्डा नगर की परिक्रमा कर श्री सिद्धबाबा मंदिर में संपन्न हुई।
इस अवसर पर जय श्री सिद्धिबाबा मेला समिति के संरक्षक त्रिलोक चंद्र बंदूणी, अध्यक्ष राजीव अग्रवाल, व्यवस्थापक राकेश मोहन काला, उपाध्यक्ष भीम चंद्र धूलिया, सचिव दीपक ध्यानी, सह सचिव संजय कंडवाल, कोषाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, सलाहकार जागेश्वर जोशी, लेखा निरीक्षक विपिन बंदूणी मौजूद थे।