{"_id":"5a32aef14f1c1bc5668b4ee2","slug":"21513271025-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम के विरोध में पटवारी चौकियों पर गरजे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम के विरोध में पटवारी चौकियों पर गरजे ग्रामीण
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। नगर निगम के विरोध में नगर निगम विरोध संघर्ष समिति और यूकेडी के बैनर तले ग्रामीणों ने रविवार को भी कोटद्वार भाबर की चारों पटवारी चौकियों में धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार ने जनभावनाओं के विपरीत नगर निगम का गठन किया है। कोटद्वार विधानसभा में लोगों ने जिले की मांग की थी, नगर निगम की नहीं। भाजपा सरकार के तानाशाही रवैये का जनता आगामी चुनाव में जवाब देगी।
रविवार को नगर निगम विरोध संघर्ष समिति के बैनर तले क्षेत्रीय ग्रामीण अपने क्षेत्रों की पटवारी चौकियों में पहुंचे और वहां पर राज्य सरकार के खिलाफ धरना देते हुए प्रदर्शन किया। देवी मंदिर स्थित सुखरौ पटवारी चौकी, कुंभीचौड़ स्थित सनेह पटवारी चौकी, नंदपुर स्थित मोटाढांक पटवारी चौकी और कलालघाटी स्थित हल्दूखाता पटवारी चौकी में क्षेत्रीय जनता ने सरकार के निर्णय का विरोध किया।
देवी मंदिर पटवारी चौकी में धरना-प्रदर्शन करने वालों में समिति के अध्यक्ष डा. शक्तिशैल कपरवाण, विजय ध्यानी, प्रवेंद्र सिंह रावत, चंद्रप्रकाश नैथानी, गोविंद डंडरियाल, राजेंद्र असवाल, महेंद्र सिंह रावत, धर्मेंद्र रावत, प्रदीप नेगी, कांति सिंह, गजेंद्र तिवारी, विजय कंडारी, चंद्रमोहन नेगी, समीर खान, रितेश बुटोला, इमाम अख्तर, हरीश घिल्डियाल, हरीश जखमोला, डबल सिंह रावत, जयगोपाल शर्मा व मनमोहन नेगी आदि ने सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
नंदपुर स्थित मोटाढांक पटवारी चौकी में आयोजित धरना-प्रदर्शन में यूकेडी की महिला अध्यक्ष बीना जोशी ने नगर निगम के विरोध में चल रहे आंदोलन को जनता और सरकार के बीच की लड़ाई बताते हुए इसे सफल बनाने का आह्वान किया। कहा कि भूमाफिया और बिल्डरों के दबाव में कोटद्वार-भाबर क्षेत्र पर जबरन नगर निगम थोप दिया गया है। प्रदर्शन में यूकेडी के जिलाध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत, पूर्व अध्यक्ष हरीश द्विवेदी, श्रवण सिंह रावत, विनोद नेगी, पूर्णा सिंह, प्रदीप कंडवाल, रोशन कंडवाल, अनिल जोशी व कुलदीप भट्ट आदि मौजूद थे।
-फोटो