{"_id":"5a2978334f1c1bf4688bfcdb","slug":"21512667187-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना जनसुनवाई के नगर निगम बनाया तो सड़कों पर करेंगे विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना जनसुनवाई के नगर निगम बनाया तो सड़कों पर करेंगे विरोध प्रदर्शन
Updated Thu, 07 Dec 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की हुई बैठक में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर नगर निगम को लेकर अभी तक जन सुनवाई न किए जाने पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया है। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों एवं महंगाई से जनता का ध्यान बांटने के लिए नगर निगम का शिगूफा फेंक दिया है। उन्होंने कहा कि बिना जन सुनवाई के नगर निगम बनाया गया तो कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों उतरकर उसका विरोध करेंगे।
बुधवार को आयोजित बैठक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल की अध्यक्षता में की गई। वक्ताओं ने कहा कि विगत 27 नवंबर को कोटद्वार आगमन पर मुख्यमंत्री ने नगर विरोध संघर्ष समिति और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नगर निगम बनाने को लेकर जन सुनवाई करने का आश्वासन दिया था, लेकिन एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अभी तक जनसुनवाई के लिए कोई कार्रवाई शुरू नहीं की गई है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष संजय मित्तल, बीडी नवानी, विजय नारायण सिंह, हरीश नौटियाल, रमेश खंतवाल, दर्शन सिंह रावत, मदन सिंह रावत, गौरव चौधरी, सूरज कांति, राकेश मित्तल आदि शामिल थे।