फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   असामाजिक तत्वों से परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

असामाजिक तत्वों से परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 19 Sep 2017 10:19 PM IST
Updated Tue, 19 Sep 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
असामाजिक तत्वों से परेशान ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
कोटद्वार। सुखरौ नदी के किनारे ध्रुवपुर गांव के पास असामाजिक तत्वों के जमावड़े से ग्रामीण परेशान हैं। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इन अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कहा कि नगर क्षेत्र से युवा यहां शराब पीकर उत्पात मचाते हैं। कई बार महिलाओं के साथ भी ये लोग अभद्रता कर चुके हैं।
विज्ञापन

ग्रामीण धीरेंद्र गढ़वाली, वीरेंद्र सिंह, राकेश चौधरी, आनंद सिंह, विक्रम सिंह, परमानंद, नरेश और कविता ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा कि ध्रुवपुर गांव सुखरौ नदी के जंगल से सटा क्षेत्र है। यहां शहर से बड़ी संख्या में लड़के और लड़कियां आती हैं। हर रोज ये लोग शराब पीकर उत्पात मचाते हैं और राह चलते लोगों, महिलाओं से बदसलूकी करते हैं। कुछ लड़के अपनी गर्लफ्रेंड के साथ क्षेत्र में घूमते हैं और अश्लील हरकतें करते हैं। क्षेत्र में इनकी हरकतों के चलते महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चों पर इसका दुष्प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामवासियों के विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौच कर मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने कई बार इसकी सूचना कोटद्वार थाने में दी थी, लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद भी अराजक तत्वों का बोलबाला बना हुआ है। ग्रामीणों ने एसडीएम से मांग की है कि ऐसे असामाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed