{"_id":"5c5323f7bdec225334437961","slug":"201548952567-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर चमत्कार के पीछे छिपा होता है वैज्ञानिक कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर चमत्कार के पीछे छिपा होता है वैज्ञानिक कारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धुमाकोट। समाज सेवा एवं शिक्षा समिति कोटद्वार की ओर से जनता इंटर कालेज नैनीडांडा में सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग नई दिल्ली के सहयोग से विज्ञान प्रदर्शनी एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत बच्चों को विज्ञान के प्रति जागरूक किया गया।
बृहस्पतिवार को आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी एवं जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी राम विलास ने किया। इस मौके पर संस्था के सदस्यों ने बताया कि सभी चमत्कार विज्ञान पर आधारित होते हैं। इस मौके पर खेल-खेल में विज्ञान सिखाया गया। प्रधानाचार्य धर्मपाल सिंह रावत ने आयोजन के लिए संस्था के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कमल किशोर ध्यानी, पदमा रावत, संस्था के अध्यक्ष करन डोगरा, उपाध्यक्ष पूर्णानंद गोस्वामी, सुमन नेगी, रवि कुकशाल, प्रिंस रावत, दीपक शर्मा, रोहणी आदि शामिल रहे।
.