{"_id":"5c191d9ebdec2256f87b28bc","slug":"201545149854-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता के लिए खोला जाए कोटद्वार-पाखरो-रामनगर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता के लिए खोला जाए कोटद्वार-पाखरो-रामनगर मार्ग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। लैंसडौन विधायक महंत दिलीप रावत ने मुख्यमंत्री से कोटद्वार-पाखरो- रामनगर मार्ग जनता के लिए खोलने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध मेें मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन भी भेजा है।
विधायक दिलीप रावत ने ज्ञापन में कहा कि क्षेत्र की जनता लंबे समय से लालढांग से रामनगर (कंडी मार्ग) को स्टेट हाईवे बनाने की मांग कर रही है। कहा कि सरकार एक ओर कंडी मार्ग के निर्माण की बात कह रही है वहीं दूसरी ओर वन विभाग ने पाखरो से रामनगर मार्ग को बंद कर दिया है । बताया कि कोटद्वार से रामनगर के लिए पूर्व में जीएमओयू की बस और निजी वाहन चलते थे जो बंद कर दिए गए है। उन्होंने कहा कि वन विभाग व कार्बेट पार्क प्रशासन पूंजीपतियों और समाज सेवी संस्थाओं से मिलकर न्यायालय में जनहित याचिका डलवा रहा है। जिसकी पैरवी स्वयं वन विभाग कर रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस प्रकरण का निराकरण कर मार्ग को जनता के लिए खोलने की मांग की है। कहा कि यदि मार्ग को जनता के लिए नहीं खोला गया तो वे वन विभाग के खिलाफ मजबूरन आंदोलन करने को बाध्य होंगे।