{"_id":"5b05a17f4f1c1bd3408b73da","slug":"201527095679-kotdwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटद्वार का पारा पहुंचा 41, कूलर-पंखे हुए फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटद्वार का पारा पहुंचा 41, कूलर-पंखे हुए फेल
Updated Wed, 23 May 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटद्वार। आजकल भीषण गर्मी से कोटद्वार शहर-भाबर क्षेत्र और निकटवर्ती पर्वतीय क्षेत्रों में पारा बढ़ गया है। शहरी क्षेत्र का तापमान 41 डिग्री पहुंचने से पंखे-कूलर फेल हो गए हैं। वहीं पर्वतीय क्षेत्र दुगड्डा-यमकेश्वर और लैंसडौन का तापमान 36 डिग्री तक पहुंचने से स्थानीय लोगों और पर्यटकों को परेशानी हो रही है।
बुधवार अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। सुबह से ही पड़ रही तेज गर्मी के कारण लोग घरों के बाहर कम निकले। लोगों ने कूलर और पंखे फेल होने के कारण एसी का प्रयोग किया, लेकिन बिजली की खपत अधिक होने के कारण बार-बार लाइट जाने के कारण एसी भी लोगों को राहत नहीं दे पाया। इसके कारण लोगों ने खोह नदी का रुख किया और नदी में डुबकी लगाकर गर्मी दूर की। सिद्धबली के पास और दुर्गा देवी में लोग दिनभर नदी में देखे गए। दिन के समय सड़कें सुनसान हो गईं। शाम छह बजे के बाद बाजार में कुछ रौनक देखने को मिली।
लैंसडौन में बुधवार अब तक का सबसे गर्म दिन रिकार्ड किया गया। बुधवार को लैंसडौन का पारा 36 डिग्री तक पहुंच गया। इससे लैंसडौन की ठंडक का आनंद लेने पहुंचे पर्यटकों को खासी निराशा हुई। उन्होंने बांज के पेड़ों के नीचे बैठकर गर्मी से राहत ली। यमकेश्वर और दुगड्डा में लोग गर्मी से परेशान रहे। लोगों ने सिलगाड़ और लंगूरगाड़ नदी में डुबकी लगाकर गर्मी से राहत पाई।
विज्ञापन
-फोटो