फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   उतम बीज, खाद मिलने से होगी किसानों की दोगुनी आय

उतम बीज, खाद मिलने से होगी किसानों की दोगुनी आय

Sat, 10 Mar 2018 10:40 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
उतम बीज, खाद मिलने से होगी किसानों की दोगुनी आय
कोटद्वार। महिला फेडरेशन और अखिल भारतीय किसान सभा के संयुक्त सम्मेलन में राज्य और केंद्र सरकार से क्षेत्र के विकास के लिए कारगर कदम उठाने की मांग की गई। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि पहाड़ों की खाली पड़ी बंजर जमीनों की बजाय मैदानी क्षेत्रों की उपजाऊ जमीन पर उद्योग लगाए जा रहे हैं ताकि उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि उत्तम बीज और खाद मिलने से किसानों की आय दोगुनी होगी।
विज्ञापन

सम्मेलन में पहाड़ की खेती को वन्यजीवों से बचाने के लिए ठोस कदम उठाने, गढ़वाल और कुमाऊं को जोड़ने वाले देहरादून-हरिद्वार-लालढांग-चिलरखाल-कोटद्वार-कालागढ़-रामनगर को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करते हुए डामरीकरण करने, कोटद्वार भाबर में प्रस्तावित मेडिकल कालेज का निर्माण करने, महिला आरक्षण बिल को पारित करवाने, घनी आबादी के बीच स्थापित प्रदूषण फैलाने वाले जशोधरपुर के स्टील प्लांटों को अन्यत्र स्थापित कर प्रदूषणमुक्त उद्योग स्थापित करने की मांग की गई।
विज्ञापन

सम्मेलन में भाकपा के राज्य सचिव समर भंडारी, ट्रेड यूनियन नेता एमएस वर्मा, पूर्व प्रमुख गीता नेगी, दुगड्डा ब्लाक प्रमुख सुरेश असवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता जगमोहन सिंह नेगी, जगदीश सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह रावत, साहित्यकार अमर प्रभाकर ने विचार रखे। संचालन किसान सभा के संरक्षक ज्ञान सिंह नेगी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed