फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Kotdwar News ›   टू चाइल्ड पॉलिसी लागू करने के लिए पीएम को भेजा ज्ञापन

टू चाइल्ड पॉलिसी लागू करने के लिए पीएम को भेजा ज्ञापन

Wed, 17 Jan 2018 10:37 PM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
टू चाइल्ड पॉलिसी लागू करने के लिए पीएम को भेजा ज्ञापन
कोटद्वार। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन ने टू चाइल्ड पॉलिसी आंदोलन के तहत दो बच्चों के कानून की मांग करते हुए बुधवार को कोटद्वार तहसील में नारेबाजी कर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि देश में जनसंख्या को नियंत्रण करने को लेकर सभी वर्गों के लिए जनसंख्या नियंत्रण कानून लाने की नितांत आवश्यकता है।
विज्ञापन

बुधवार को कोटद्वार तहसील में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के उत्तराखंड प्रभारी हिमांशु पोखरियाल की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि देश की बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रण करने के लिए अधिकतम दो बच्चों के कानून को लाने की जरूरत है। कहा कि कम क्षेत्र होने के बावजूद यहां लगातार जनसंख्या में वृद्धि हो रही है। इससे देश में बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी उत्पन्न हो रही है। जनसंख्या पर नियंत्रण करने के लिए लोगों को जागरूक करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि इसके लिए भारत सरकार को देश में सभी वर्गों के लिए कठोरता के साथ जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करना होगा। इस मौके पर यतेंद्र भट्ट, विकास पंत, गोपाल सिंह तोमर, हिमांशु पोखरियाल, मनीष पांथरी, अमित कर्णवाल, अनूप थपलियाल व संजय थपलियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed